एक्सप्लोरर

'नॉमिनेशन वाले नेता हैं', प्रशांत किशोर का मंगल पांडेय पर तंज, चुनावी रण में उतरने की दी चुनौती

Bihar Election 2025: चुनावी मौसम में जमकर वार पलटवार हो रहे हैं. सीवान पहुंचे प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो चुनाव लड़कर दिखाएं.

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर चुनावी यात्रा पर निकले हुए हैं. शुक्रवार (23 मई, 2025) को प्रशांत किशोर का काफिला सीवान पहुंचा. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर जमकर निशाना साधा. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मंगल पांडेय को 'बड़बोला' बताया.

प्रशांत किशोर ने कहा, "स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर मंगल पांडेय का काम एनएमसीएच में हुई घटना से पता चलता है. एनएमसीएच में चूहों ने एक मरीज के पैर की उंगलियां खा ली थी." उन्होंने कोरोना काल की नाकामी का ठीकरा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर फोड़ा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति को प्रशांत किशोर पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से मंगल पांडेय पर विधानसभा चुनाव लड़ने का दबाव है. प्रशांत किशोर ने मंगल पांडेय को चुनावी रण में उतरने की चुनौती दी.

मंगल पांडेय को चुनाव लड़ने की चुनौती

मंगल पांडेय पर तंज कसते हुए उन्होंने नॉमिनेशन वाला नेता बताया. बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते मंगल पांडेय की नाकामियों को उन्होंने गिनाया. प्रशांत किशोर ने कहा, "2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 200 सीट मिलने का दावा कर रहे थे. नतीजे आने के बाद बीजेपी 55 सीटों पर सिमट गई. मंगल पांडेय को बीजेपी ने बंगाल का प्रभारी बनाकर लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा." बता दें कि 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत प्रशांत किशोर जनता तक पहुंच रहे हैं.

जनता बदलाव चाहती है-प्रशांत किशोर 

उन्होंने कहा कि धर्म, जात-पात से ऊपर उठकर बिहार की जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि जनता के पास जन सुराज की शक्ल में विकल्प मिला है. नवंबर में बिहार का निजाम बदल जाएगा. प्रशांत किशोर ने 10 वर्षों में स्वास्थ्य व्यवस्था की नाकामी का ठीकरा मंगल पांडेय के साथ तेज प्रताप पर भी फोड़ा.

ये भी पढ़ें - जेल में BJP विधायक मिश्री लाल यादव की कटेगी रात, दरभंगा कोर्ट ने नहीं दी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget