एक्सप्लोरर

'ना…ना…ना नीतीश-मोदी नहीं चाहिए', RJD के वीडियो पर बोली JDU, 'ना रे बाबा ना नरसंहार का नहीं...'

Bihar Election 2025: राजद के वीडियो पोस्ट पर सियासत तेज हो गई है. वीडियो में पूछा गया है कि आप कैसा बिहार चाहते हैं. जदयू नेता नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए लालू राबड़ी शासन का जिक्र किया.

Bihar Politics: चुनावी मौसम में वार पलटवार का सिलसिला जारी है. राजद ने सोशल मीडिया को सरकार पर हमला करने का माध्यम बना लिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी लगातार सवाल पूछ रहे हैं. बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन जैसे मुद्दों पर राजद आक्रामक है.

एक्स पर जारी किए गए पोस्ट में कहा गया है, "बिहार की जनता ने वीडियो जारी कर कहा:- ना…ना…ना…ना…ना नीतीश-मोदी नहीं चाहिए. नहीं चाहिए." साथ ही लोगों से पूछा गया है कि आप कैसा बिहार चाहते हैं. जदयू-बीजेपी सरकार की नाकामियों को उजागर कर राजद ने विकास के वादों को भी सामने रखा है.

राजद के वीडियो पोस्ट पर जदयू ने पलटवार किया है. नीरज कुमार ने लालू राबड़ी शासन और तेजस्वी यादव के अनुभव पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आप ट्वीट ट्वीट खेलते रहिए जनता आपके क्विट करते रहेगी. जदयू नेता ने कहा, " अब जनता कहती है ना रे बाबा ना वह नरसंहार का बिहार नहीं, अपराध का बिहार नहीं, रीत लाल यादव का बिहार नहीं, शहाबुद्दीन का बिहार नहीं चाहिए. बिहार महात्मा बुद्ध का, बिहार चाणक्य,चंद्रगुप्त और आर्यभट्ट का चाहिए."

राजद के वीडियो पोस्ट पर जदयू का पलटवार

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि मुस्लिम परित्यक्त महिलाओं को 25000 रुपए दिए जाते हैं. बिहार पहले के समय में कहां था. खटारे जीप पर पुलिस वाले चलते थे. आज बिहार में चकाचक इमारतें हैं. शानदार बिल्डिंग और गाड़ी नजर आती है. बेटियों को पुलिस बल में सरकार ने बड़ी हिस्सेदारी दी है. नीरज कुमार ने कहा कि आप ट्विटर बबुआ ट्वीट करते रहिए जनता आपको क्विट करते रहेगी.

'चरवाहा स्कूल की जगह अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी'

तेजस्वी यादव को ट्विटर बबुआ कहने और बीजेपी के वीडियो शेयर करने का सवाल जदयू नेता से पूछा गया. उन्होंने कहा कि वीडियो के जरिए सच बताएंगे. राजद और जदयू सरकार की तुलना करते हुए उन्होंने कहा, "पहले चरवाहा विद्यालय बिहार में था. आज अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय है. नई पीढ़ी को बताना जरूरी है कि हमने कहां से यात्रा शुरू की थी. उन्होंने कहा कि पहले लोग भय के कारण घर से नहीं निकलते थे. आज रात के 2:00 बजे भी निकला जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले एक्शन मोड में उतरे CM! दिल्ली दौरे पर जा रहे नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget