एक्सप्लोरर

कार्तिक, सुधाकर के बाद अब चंद्रशेखर का नंबर? तीनों RJD से हैं, शिक्षा मंत्री के बयान पर UP तक बवाल | 10 बड़ी बातें

Bihar Education Minister: बीजेपी के साथ जेडीयू के नेता ने भी चंद्रशेखर के बयान पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो कोई नाराजगी जता रहा है. आरजेडी ने बचाव किया है.

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर (Bihar Education Minister Chandrashekhar) ने बुधवार को पटना में दीक्षांत समारोह के बाद रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर विवादित बयान दिया जिसके बाद यूपी (Uttar Pradesh) तक बवाल मचा है. कुछ लोग बर्खास्त करने की मांग भी करने लगे हैं. इसके पहले आरजेडी (RJD) के दो नेता मंत्री पद से हटाए जा चुके हैं. कार्तिक मास्टर (Kartik Master) कानून मंत्री थे और सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) कृषि मंत्री के पद पर थे जिनके पास अब ये कुर्सी नहीं है. अब विवादों में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर घिर गए हैं. बीजेपी के साथ जेडीयू के नेता ने भी चंद्रशेखर के बयान पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो कोई नाराजगी जता रहा है. आरजेडी ने बचाव किया है. जानिए 10 बड़ी बातें.

1. जेडीयू नेता निखिल मंडल ने कहा कि रामचरितमानस पढ़ना अलग बात है और समझ लेना अलग बात है. यह भी कहा कि वह गठबंधन धर्म का सम्मान करते हैं. बस यही कहना चाहेंगे कि बिहार के शिक्षा मंत्री को अविलंब अपने रामचरितमानस वाले बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए. राजनीति अपनी जगह है पर सभी के भावना का कद्र होना ही चाहिए. निःसंदेह करोड़ो लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है.

2. बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार बीजेपी प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने तेजस्वी को माफी मांगने के लिए कहा है. निखिल ने कहा कि "तेजस्वी यादव को प्रो. चंद्रशेखर के बयान पर देश के हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए. राजद नेताओं को लगता है कि भगवान श्रीराम- श्रीकृष्ण और हिंदू धार्मिक ग्रंथों के खिलाफ बोलकर धर्मनिरपेक्ष राजनीति का कार्ड बेहतर तरीके से खेल सकते हैं!"

3. निखिल आनंद ने यह भी कहा कि "रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर का बयान निंदनीय है. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि शिक्षा मंत्री नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे जहां उन्होंने धार्मिक घृणा पर आधारित ऐसी मूर्खतापूर्ण राय पेश की.

4. "राजद के नेताओं को लगता है कि भगवान राम और भगवान कृष्ण के साथ- साथ हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथों को गाली देकर वे तथाकथित धर्मनिरपेक्ष राजनीति को बेहतर तरीके से खेल सकते हैं?"- निखिल आनंद

5. ट्विटर पर शिक्षा मंत्री अपने बयान के बाद से ट्रेंड कर रहे हैं. लोग #शिक्षा_मंत्री लिखकर चंद्रशेखर को घेरने में लगे हैं. ज्यादातर लोगों ने आपत्ति ही जताई है.

6. डॉक्टर कुमार विश्वास ने भी शिक्षा मंत्री के बयान पर आपत्ति जताई है. बुधवार को बयान के बाद ट्वीट करते हुए लिखा- "आदरणीय नीतीश कुमार जी भगवान शंकर के नाम को निरर्थक कर रहे आपके अशिक्षित शिक्षामंत्री जी को शिक्षा की अत्यंत-अविलंब आवश्यकता है. आपका मेरे मन में अतीव आदर है इसलिए इस दुष्कर कार्य के लिए स्वयं को प्रस्तुत कर रहा हूं. इन्हें "अपने अपने राम" सत्र में भेजें ताकि इनका मनस्ताप शांत हो."

7. यूपी में भी बवाल जारी है. बीजेपी प्रवक्ता पूनावाला ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा 'रामचरितमानस' नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है. कुछ दिन पहले जगदानंद सिंह ने राम जन्मभूमि को 'नफरत की जमीन' बताया था. यह संयोग नहीं है. यह वोट बैंक का उद्योग है 'हिंदू आस्था पर करो चोट, ताकि मिले वोट', सिमी और पीएफआई की पैरवी, हिंदू आस्था पर चोट.'' क्या कार्रवाई होगी? 

8. बीजेपी विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू का भी इस पर बयान आया है. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

9. बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा दिए गए बयान पर उनकी पार्टी ने बचाव किया है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सफाई देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस की पहली पंक्ति को पढ़ा और उसका अर्थ बताया. इसमें दूसरी पंक्ति भी है और उस पंक्ति का खंडन किया गया है और उसमें भगवान राम के चरित्र का वर्णन किया गया है. रामचरितमानस धार्मिक ग्रंथ है. उन्होंने कहा कि बीजेपी रामचरितमानस को कॉपीराइट मानती है. शायद इसी को लेकर शिक्षा मंत्री ने इस तरह का बयान दिया होगा.

10. अयोध्या के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने प्रतिक्रिया देते हुए एक बड़ी मांग की है. उन्होंने मंत्री के पद को बर्खास्त करने की मांग की है. महंत ने बताया कि बिहार के शिक्षा मंत्री ने जिस तरह से रामचरितमानस ग्रंथ को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया है. इससे पूरा देश आहत है. आगे कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री की जीभ काटने वाले को वो 10 करोड़ रुपये का इनाम देंगे.

क्या था चंद्रशेखर का बयान?

प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि रामचरितमानस ग्रंथ समाज में नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है. यह समाज में पिछड़ों, महिलाओं और दलितों को शिक्षा हासिल करने से रोकता है. यह उन्हें बराबरी का हक देने से रोकता है. चंद्रशेखर ने दावा किया कि बाबा साहब आंबेडकर भी मनुस्मृति के खिलाफ थे. मनुस्मृति के बाद रामचरितमानस ने नफरत के इस दौर को आगे बढ़ाया.

यह भी पढ़ें- ...तो डिप्टी सीएम बनने की चाहत! उपेंद्र कुशवाहा के 'NO' में छुपा 'YES'? आरजेडी के लिए सामने आई 'टेंशन' की बात

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD को समर्थन देगी AIMIM? तेजस्वी से चर्चा के बाद अख्तरुल ईमान बोले, 'असदुद्दीन ओवैसी...'
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव से हुई बातचीत पर अख्तरुल ईमान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
Embed widget