एक्सप्लोरर

Bihar Education Department: बांका में शिक्षकों को भारी पड़ी लापरवाही, अब कटेगा वेतन, क्या है गलती? जानें

Bihar Education Department ACS KK Pathak: बांका में बीईओ के माध्यम से सभी विद्यालय प्रधानों को पत्र भेजा गया है. इनसे 24 घंटे के अंदर जवाब भी मांगा गया है.

Banka News: बिहार में इन दिनों सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी है. हालांकि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) के आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई भी हो रही है. पहले ही निर्देश दिया गया है कि सरकारी विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के दौरान सुबह 8 से 10 बजे तक विशेष कक्षा का संचालन होगा. इसके बाद 10 से 10:30 बजे के बीच मध्याह्न भोजन दिया जाएगा. फिर सभी विद्यालय प्रधान सीआरसी केंद्रों पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) में 11 बजे शामिल होंगे. इस फरमान से शिक्षकों में खासी उदासी देखी जा रही है. विद्यालय में अनुपस्थित होने वाले शिक्षकों पर बांका में कार्रवाई शुरू हो गई है.

बांका में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने गुरुवार (2 मई) को जिले के अलग-अलग विद्यालयों में निरीक्षण के क्रम में 7 शिक्षकों को और शुक्रवार (3 मई) को विभिन्न प्रखंडों के छह शिक्षकों को बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित पाया. शुक्रवार को इन सभी शिक्षकों के एक दिन के वेतन कटौती का कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है.

24 घंटे के अंदर मांगा गया जवाब

इस मामले में बीईओ के माध्यम से सभी विद्यालय प्रधानों को पत्र भेजा गया है. इतना ही नहीं अनुपस्थित शिक्षकों से कहा है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण अपने प्रधानाध्यापक के माध्यम से मुहैया कराएं. अगर निर्धारित समय सीमा के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है तो अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई के तहत अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी.

इन शिक्षकों के वेतन कटौती के मिले आदेश

रजौन प्रखंड अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय खजूर कोरामा के सहायक शिक्षक दीपक कुमार 2 मई और 3 मई को बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए. इनका दो दिन का वेतन कटेगा. इसके साथ ही फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामचंदा की सहायक शिक्षिका लूसी कुमारी, अमरपुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय तारडीह के सहायक शिक्षक साकेत पांडेय, कटोरिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुशुमडीह की सहायक शिक्षिका एकता कुमारी एवं सहायक शिक्षक वासुदेव प्रसाद, कटोरिया प्रखंड के ही प्राथमिक विद्यालय सलैया के सहायक शिक्षक संतलाल बेसरा, प्राथमिक विद्यालय तेलियाडीह के सहायक शिक्षक चेतन कुमार का बगैर किसी सूचना के 2 मई को विद्यालय में अनुपस्थित रहे. इन सभी का एक दिन का वेतन कटेगा.

इसके अलावा कटोरिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमदाहा की सहायक शिक्षिका पूजा कुमारी, बांका प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चंदन नगर के सहायक शिक्षक अविनाश कुमार, चांदन प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खमरुआडीह की सहायक शिक्षिका खुशबू पांडेय, बाराहाट प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय देघरा के सहायक शिक्षक नीतीश कुमार, कटोरिया प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय बूढ़ीघाट के सहायक शिक्षक राजीव कुमार हेम्ब्रम बगैर किसी सूचना के 3 मई को विद्यालय में अनुपस्थित रहे. इनका भी एक दिन का वेतन कटेगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Education Department: केके पाठक के विभाग को पटना हाईकोर्ट से आया ऑर्डर, कहा- 'अगले आदेश तक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget