एक्सप्लोरर

दुष्कर्म का विरोध करने पर सनकी साधू ने काट डाला महिला का सिर, नौ लोगों को जान से मारने की दी धमकी

लोगों की मानें साधु दिन भर खेत में छिपा रहता है और शाम होते ही गांव में दाखिल हो जाता है. उसके हाथों में फरसा, गड़ासा और एक पिस्टल भी रहता है. उसके डर से ग्रामीणों ने खेतों में जाना भी बंद कर दिया है.

बगहा: पश्चिमी चंपारण के बगहा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. घटना जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र की है, जहां सनकी साधु ने घास काट रही महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की. लेकिन तभी महिला की दो नाबालिग बच्चियों ने शोर मचा दिया. ऐसे में हवस मिटाने में असफल रहे साधू ने दोनों बच्चियों के सामने ही उनकी मां का सिर धड़ से काटकर अलग कर दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

इधर, घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस साधु की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. लेकिन वह अब तक गिरफ्त में नहीं आया है. बता दें कि आरोपी दुष्कर्म के मामले में पूर्व में भी एक साल की सजा काट चुका है. साल 2008 में घास काटने गई महिला के साथ उसने जबरदस्ती करनी चाही थी, लेकिन महिला के शोर मचाने पर उसका ससुर वहां आ धमका, जिसने साधु को रोक दिया. इससे नाराज होकर उनसे ससुर की नाक काट दी थी. इस मामले में साधु को एक साल की सजा हुई थी. वहीं, घटना के छह महीने बाद नाक कटने से घायल सुखदेव की मौत हो गई थी.

ग्रामीणों की मानें तो ये साधु देर रात गांव और खेत में घूमता है और महिलाओं व बच्चियों को अपने हवस का शिकार बनाता है. इस बात से ग्रामीणों में काफी दहशत फैल गई है. वो रात को सोने के बजाय पहरा देने में जुट गए हैं. इस मामले में एसडीपीओ कैलाश प्रसाद का कहना है कि पूरा मामला सत्य है. साधु की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है. आरोपी दियरा और गन्ने के खेत का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो जा रहा है. लेकिन उसे जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा.

नौ लोगों को जान से मारने की दी धमकी

वहीं, दरिंदे साधु ने खेतों के पास से चीखकर नौ लोगों को जान से मारने की धमकी भी दे रखी है. इस बात से लोग खौफजदा हैं. लोगों की मानें साधु दिन भर गन्ने की खेत में छिपा रहता है और शाम होते ही गांव में दाखिल हो जाता है. उसके हाथों में फरसा, गड़ासा और एक पिस्टल भी रहता है. उसने पूरे गांव दहशत फैला रखी है. वो खेत से ही चिल्ला-चिल्ला कर नौ लोगों को मारने की धमकी देता है, जिससे डरे सहमे ग्रामीणों ने खेतों में जाना भी बंद कर दिया है.

वहीं, महिलाएं और बच्चियां शाम होते ही घर से निकलना बंद कर देती हैं. पूरे गांव में दिन रात साधु की ही चर्चा होती है. आस-पास के गांव के लोगों को भी साधु का डर सता रहा है, वे उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

Bihar Caste Census: सुशील मोदी बोले- केंद्र सरकार कर चुकी है तैयारी, अंतिम समय में जातीय जनगणना कराना संभव नहीं

Bihar Politics: तेजस्वी यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला, कहा- बाढ़ के समाधान के लिए नहीं हो रही ईमानदार कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget