एक्सप्लोरर

बिहार: दहेज लोभी सरपंच ने बेटे के साथ मिलकर की बहू की हत्या, नदी के किनारे से अधजला शव बरामद

मृतका के पिता ने घोसी थाने में बेटी की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में उन्होंने उल्लेख किया है कि उनकी बेटी विभा कुमारी की शादी 2018 में बड़े ही धूमधाम से हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था.

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के रामगंज गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने बुधवार की देर रात अपनी बहू की हत्या कर दी. हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए ससुराल वाले फल्गु नदी के किनारे मृतका के शव काे जलाने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को अपने कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया. हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे.

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित 

इधर, मृतका के पिता ने घोसी थाने में बेटी की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है. नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कृष्ण बल्लभ प्रसाद ने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि उनकी बेटी विभा कुमारी की शादी 2018 में बड़े ही धूमधाम से साहोबिघा पंचायत के सरपंच बुद्धदेव यादव के बेटे राहुल कुमार के साथ हुई थी. 

शादी के समय उन्होंने लड़की को उपहार स्वरूप पांच लाख रुपए नकद, दामाद के लिए एक ग्लैमर बाइक, जेवरात समेत बर्तन आदि दिया था. लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले और पैसों के लिए मृतका को प्रताड़ित करते थे. पैसे देने में असमर्थता जाहिर करने पर उनकी बेटी को जान से मार देने की धमकी दी जाती थी. इसी बीच बुधवार की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी. 
 
आठ लोगों को बनाया नामजद अभियुक्त

सूचक ने दर्ज प्राथमिकी में मृतका के ससुर बुद्धदेव यादव, उनके बेटे राहुल कुमार सहित आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. वहीं, शव को जलाने में मदद करने वाले अन्य पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ भी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इधर, सरपंच पर अपनी बहू की हत्या का आरोप लगने पर इलाके में उनकी किरकिरी हो रही है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: हत्या के आरोपित को पोल से बांधकर पीटा, कट्टा और कारतूस के साथ पकड़कर थाने ले गई पुलिस

जिस मरीज को पहले बताया था मृत, अब उसकी रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, PMCH ने कहा- यह कोई गलती नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर पर भड़के तेज प्रताप यादव, 'ई खान जो है राजनीति करना चाहता है, इसको...'
खान सर पर भड़के तेज प्रताप यादव, 'ई खान जो है राजनीति करना चाहता है, इसको...'
खान सर की गिरफ्तारी की मांग, ज्ञान बिंदु का दावा- खुद करवाई फायरिंग, सब प्लान के तहत हुआ?
खान सर की गिरफ्तारी की मांग, ज्ञान बिंदु का दावा- खुद करवाई फायरिंग, सब प्लान के तहत हुआ?
Khan Sir Coaching: खान सर के कोचिंग मामले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'अगर सम्राट चौधरी...'
खान सर के कोचिंग मामले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'अगर सम्राट चौधरी...'
RBI के खंडन के बीच 'देश का सोना बेचने' के दावे पर सियासत तेज, रोहिणी आचार्य ने मांगा जवाब
RBI के खंडन के बीच 'देश का सोना बेचने' के दावे पर सियासत तेज, रोहिणी आचार्य ने मांगा जवाब

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget