एक्सप्लोरर

पत्नी को पराये मर्द संग देख पति ने खोया आपा, कुदाल से काटकर कर दी दोनों की हत्या

पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला है. घटना के बाद से आरोपी फरार है.

बिहारशरीफ: बिहार के नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी. पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को पराये मर्द के साथ देखकर आपा खो दिया और उसने पत्नी और उसके प्रेमी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान सबलू कुमार की पत्नी रेखा देवी (32) और हिलसा के धर्मपुर निवासी निशांत कुमार के रूप में की गई है.

अधिकारी ने बताया कि रूपनबिगहा गांव निवासी सबलू कुमार दूसरे राज्य में रहकर नौकरी करता है. वह बुधवार को जब घर आया तो अपनी पत्नी रेखा को एक पराये मर्द निशांत के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा. गुस्से में सबलू ने कुदाल से दोनों की हत्या कर दी और फरार हो गया.

घटना के बाद से आरोपी फरार है

स्थानीय लोगों ने बताया कि रेखा का मायका हिलसा के धर्मपुर में है. निशांत भी वहीं का रहने वाला था. पति के घर पर नहीं होने से उसका रेखा के घर आना-जाना लगा रहता था. इस बात की भनक पति को लग गई थी. इसी बीच वह बिना बताए अचानक घर पहुंच गया और जो देखा, उसके बाद आपा खो दिया.

पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला है. जांच के बाद पूरी बात सामने आएगी. थरथरी के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है.

यह भी पढ़ें-

नीतीश के मंत्री को करना पड़ा प्रधान सचिव का इंतजार, चपरासी से बुके लेकर संभाली कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget