एक्सप्लोरर

काम कम, हाजिरी में दम! एडवांस में ही अटेंडेंस बना देते थे डॉक्टर 'साहब', पोल खुली तो CS ने किया ये काम

सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार मोहन ने कहा कि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है. लेकिन जहां तक मुझे पता है ऐसी कोई बात नहीं है. कुछ जनप्रतिनिधि जांच के लिए गए थे.

हाजीपुर: डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है. लेकिन कुछ ऐसे भी डॉक्टर हैं, जिनके कारनामों से ना केवल स्वास्थ्य महकमे की फजीहत होती है. बल्कि जरूरत के वक्त लाचार और जरूरतमंद लोगों को इलाज तक नहीं मिल पाती है. बिहार के वैशाली जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टरों द्वारा एडवांस में ही अटेंडेंस बनाने का मामला सामने आया है. इस बात के सामने आने के बाद बावल मच गया है. 

जानें क्या है पूरा मामला

पूरा मामला वैशाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा हुआ है. यहां प्रभारी सहित चार डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति है. सरकारी आंकड़े और डॉक्टरों की अटेंडेंस वाली रजिस्टर बताती है कि यहां डॉक्टर हर रोज ड्यूटी और मरीजों का इलाज करते हैं. लेकिन बीते 12 फरवरी को स्थानीय प्रमुख जब अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की तलाश की, तब ना तो उन्हें अस्पताल ने प्रभारी डॉक्टर नजर आए. ना ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर.

Bihar Politics: हिना शहाब के लिए 'बगावत' पर उतरे RJD MLA, कहा- लालू यादव को भी रोकने की औकात नहीं, जानें पूरा मामला

पूरे अस्पताल में केवल एक महिला डॉक्टर मौजूद मिली. ऐसे में जब प्रमुख और उनके समर्थकों ने अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति वाली रजिस्टर देखी, तो पता लगा कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हाजिरी वाली रजिस्टर में एडवांस में ही अपनी हाजिरी दर्ज करा देते हैं. इस बात के सामने आने के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. इधर, अस्पताल का पोल खुलता देख अस्पताल के कर्मी लोगों के सामने हाथ जोड़ते और मामले को रफा दफा करने की मिन्नत करते दिखे. 

सिविल सर्जन ने किया बचाव

इधर, इस संबंध में जब सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार मोहन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है. लेकिन जहां तक मुझे पता है ऐसी कोई बात नहीं है. कुछ जनप्रतिनिधि जांच के लिए गए थे. प्रभारी नाइट ड्यूटी में थे. तो वो सुबह कैसे रहेंगे. डाक्टर ड्यूटी तो करते ही हैं.

यह भी पढ़ें -

'अपनों' पर आई आंच तो 'जल' उठे चिराग, CM नीतीश पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जानबूझ कर किया ऐसा

'सब नेतागिरी छुड़ा देंगे', ग्रामीणों को समझाने पहुंचे SDPO की 'दादागिरी', खुलेआम दी धमकी, वीडियो Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget