एक्सप्लोरर

'अपनों' पर आई आंच तो 'जल' उठे चिराग, CM नीतीश पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जानबूझ कर किया ऐसा

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गजब परंपराओं की शुरुआत कर रहे हैं. हम लोगों को गिरफ्तार कर छोड़ दिया गया और फिर हम लोग पर एफआईआर कर दिया गया. लेकिन मुझ पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई.

पटना: राजभवन मार्च के दौरान हुई बर्बरता से नाराज जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बुधवार को पीसी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पुलिस से उन्हें कोई शिकायत नहीं है. वे सभी मुख्यमंत्री के कहने पर आए थे. मुख्यमंत्री ने ही आदेश दिया था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे चिराग पासवान की आवाज को दबा दिया जाए. उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन डाक बंगला चौराहा पर हमें रोक दिया गया. क्या मुख्यमंत्री चाहते थे कि कोई अप्रिय घटना हो.

पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आयकर गोलंबर पर पुलिस उन्हें मीठी-मीठी बातें करते हुए आगे तक ले गई. लेकिन पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं पर अंधाधुंध लाठियां चलाई गईं. यह मैंने देख लिया और उसके बाद मैं उल्टी दिशा में दौड़ कर गया. तब जाकर पुलिस ने लाठी चलाना बंद कर दिया. बाद में हम लोगों ने शांति से गिरफ्तारी दी.

बेटी की शादी के कार्ड में पिता ने दिया अनोखा संदेश, पढ़ते ही लोगों ने कहा- अरे वाह, ये तो गजब है

बिहार पुलिस द्वारा उन पर एफआईआर दर्ज नहीं करने के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गजब परंपराओं की शुरुआत कर रहे हैं. हम लोगों को गिरफ्तार कर छोड़ दिया गया और फिर हम लोग पर एफआईआर कर दिया गया. लेकिन जब मेरे आह्वान पर यह मार्च था, मेरे नेतृत्व में पूरा काफिला निकला था, पार्टी का मैं अध्यक्ष हूं, तो फिर हम पर एफआईआर क्यों नहीं किया गया. हमें क्यों वंचित रखा गया. पूरे कार्यक्रम का कर्ताधर्ता में था. लेकिन मुझे छोड़ दिया गया. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि मुख्यमंत्री ने सोचा होगा कि अगर चिराग पर एफआईआर किया तो वो नेता बन जाएगा. यही सोचकर उन्होंने मेरा नाम पर एफआईआर नहीं  होने दी. 

इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास) द्वारा बिना किसी सक्षम प्राधिकार की अनुमति के राजभवन मार्च करने के मामले में पटना के कोतवाली थाना में संजय पासवान प्रधान, राजू तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष), हुलास पांडेय (अध्यक्ष प्रदेश संसदीय बोर्ड), रेणु कुशवाहा (राष्ट्रीय महासचिव), अरुण कुमार (पूर्व सांसद), डॉ. शहनवाज अहमद कैफी (राष्ट्रीय महासचिव), वेद प्रकाश पांडेय (युवा लोजपा प्रदेश अध्यक्ष), राजेश मंटू (प्रदेश प्रवक्ता) समेत अन्य सैकड़ों अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. हालांकि, चिराग के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: बारातियों को दूल्हे ने दी बंदूक की सलामी, अब 'ठांय-ठांय' का वीडियो हो रहा वायरल, देखें यहां

Bihar News: 23 फरवरी को ही चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, शिक्षक बहाली प्रक्रिया जल्द होगी खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget