एक्सप्लोरर

अनंत सिंह के बरी होने का मामला: AK-47 कहां से आया? IPS लिपि सिंह से होगा सवाल? DGP का बड़ा बयान

Bihar News: 14 अगस्त को पटना हाई कोर्ट ने दो अलग-अलग केस में अनंत सिंह को बरी किया था. वहीं 6 अगस्त को रुपेश सिंह की हत्या के आरोपित भी बरी किए गए हैं. इसी पर डीजीपी ने बयान दिया है.

Bihar Crime News: सबूत के अभाव में कोर्ट ने हाल ही में दो केस में ऐसे फैसले सुनाए कि बिहार पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. एक तरफ सबूत के अभाव में इंडिगो के मैनेजर रुपेश सिंह की हत्या के आरोपित बरी कर दिए गए तो वहीं दूसरी ओर अनंत सिंह को भी एके-47 एवं हैंड ग्रेनेड और बुलेट प्रूफ जैकेट के मामले में बरी कर दिया गया. ऐसे में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि रुपेश सिंह की हत्या किसने की? अनंत सिंह के घर एके-47 कैसे पहुंचा? इस पर बिहार के डीजीपी आलोक कुमार ने जवाब दिया है.

बीते शुक्रवार (06 सितंबर) को इस सवाल पर कि अनंत सिंह के यहां से एके-47 बरामद किया गया था, उस वक्त बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह थीं. उन्होंने हथियार बरामद किया था. बाद में हाई कोर्ट ने अनंत सिंह को बरी कर दिया. ऐसे में क्या लिपि सिंह से पुलिस मुख्यालय इस बात की जानकारी लेगी? इसी तरह रुपेश सिंह की हत्या के आरोपित बरी कर दिए गए. इन दोनों मामलों पर डीजीपी आलोक राज ने कहा, "सर्वप्रथम तो न्यायालय के आदेश का सम्मान किया जाएगा. इस बिंदु पर विधिक परामर्श प्राप्त कर विचार किया जाएगा कि क्या करना चाहिए." 

...और सबूतों के अभाव में बरी हो गए अनंत सिंह

14 अगस्त को पटना हाई कोर्ट ने सबूतों के अभाव में दो अलग-अलग केस में मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को बरी किया था. एक मामला बाढ़ के लदमा स्थित उनके घर से बरामद एके-47 और हैंड ग्रेनेड का था, जबकि दूसरा मामला पटना में सरकारी आवास से बुलेट प्रूफ जैकेट की बरामदगी का था. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि पूर्व विधायक अनंत सिंह के घर से जो एके-47 मिला वो किसका था? उनका नहीं था तो कैसे उनके घर पर दिखाया गया? साक्ष्य के अभाव में वो बरी तो हो गए लेकिन सवाल कई हैं जो पुलिस के पास नहीं है.

बता दें कि इंडिगो के मैनेजर रुपेश सिंह की भी पटना में गोली मारकर हत्या की गई थी. इस मामले में मुख्य आरोपी ऋतुराज, सौरव कुमार, जय शंकर और आर्यन जायसवाल को पटना सिविल कोर्ट ने 6 अगस्त को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया. करीब तीन साल तक ये सभी जेल में रहे. कोर्ट के फैसले के बाद फिर सवाल उठता है कि जब इन्होंने हत्या नहीं की तो रुपेश सिंह के हत्यारे कौन हैं?

यह भी पढ़ें- बिहार में जेपी नड्डा का सियासी खेल! सबको छोड़ यहां चाय पीने क्यों पहुंचे BJP अध्यक्ष? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget