एक्सप्लोरर

'…लेकिन पश्चाताप नहीं करेंगे', लालू-तेजस्वी का नाम लेकर विजय कुमार सिन्हा ने खोल दी कुंडली

Bihar Politics: विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता के नाम को छुपाना चाहते हैं. उनके नाम को भूलना चाहते हैं. लालू यादव वो खलनायक हैं जिन्होंने बिहार को गाली बना दिया.

Bihar News: बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है और इसको लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. सोमवार (17 फरवरी) को बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में पुरानी बातों को दोहराया.

इस सवाल पर कि विपक्ष (आरजेडी) का कहना है कि आप लोग लालू यादव का नाम नहीं लेंगे तो आप लोगों का प्रचार नहीं हो पाएगा, खाना नहीं पचेगा. इस पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता के नाम को छुपाना चाहते हैं. उनके नाम को भूलना चाहते हैं. अपनी विरासत पर शर्मिंदगी महसूस करते हैं, लेकिन पश्चाताप नहीं करेंगे. 

तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि पिता के पाप की कमाई का उपभोग करेंगे, लेकिन पिता के नाम पर शर्मिंदगी महसूस होगी. आपको तो पश्चाताप करना चाहिए. लालू यादव वो खलनायक हैं जिन्होंने बिहार को गाली बना दिया. बिहारी लोगों को लड़ाने का, नरसंहार का, अपहरण उद्योग चलाने का खेल खेलते रहे. अब तो उनका साला भी कह रहा है कि इन्हीं (लालू) के आवास से अपहरण का खेल शुरू हुआ था. देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब बिहार विकसित बिहार बनेगा.

कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर कहा, "जन नायक और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि सभी नेताओं के लिए संकल्प लेने का दिन है. उन्होंने (कर्पूरी ठाकुर) ईमानदारी के साथ राजनीति में अपनी शुचिता और पारदर्शिता को बरकरार रखा. उन्होंने सबकी चिंता की. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया. आज हम उनके (कर्पूरी ठाकुर) चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

यह भी पढ़ें- Watch: पटना में हजारों छात्र सड़क पर उतरे, खान सर बोले- री-एग्जाम कराने में सरकार की भलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget