एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने लालू को बताया अपराधी, तेजस्वी के ताड़ी वाले बयान पर कह दी ये बड़ी बात

Bihar Politics: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 2016 में तेजस्वी यादव सरकार में थे तब ताड़ी को शराबबंदी कानून से क्यों नहीं हटाया? एनडीए पूरी तरह नशाबंदी के पक्ष में है.

Bihar News: बिहार में ताड़ी को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है. बीते रविवार (27 अप्रैल) को पासी समाज के कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुले मंच से ऐलान कर दिया कि जब 2025 में उनकी सरकार बनेगी तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से हटा देंगे. पहले की तरह पासी समाज ताड़ी बेच पाएगा. पीने पर भी कोई प्रतिबंध नहीं होगा. तेजस्वी यादव के बयान पर सोमवार (28 अप्रैल) को बयान देते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार को घेरा है. 

सम्राट चौधरी ने कहा, "जब शराबंदी कानून बना उस समय आरजेडी सरकार में थी, तब ताड़ी को शराबबंदी कानून से क्यों नहीं हटाया? एनडीए सरकार पूरी तरह नशाबंदी के पक्ष में है."

'लालू यादव का मतलब ही अपराधी होता है'

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव का मतलब ही अपराधी होता है. लालू यादव का परिवार पहले कानून बनाकर जेल में भेजता है और बाद में कहता है. 2016 में जब शराबबंदी कानून बन रहा था उस वक्त तेजस्वी यादव सरकार में थे और उपमुख्यमंत्री थे. उस दिन लालू यादव के परिवार ने विरोध क्यों नहीं किया था? लालू यादव के परिवार ने कानून बनाकर पासी समाज के लोगों को जेल भेजा, यही लोग उस समय सरकार में बैठे थे.

'नशा बंदी का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं'

डिप्टी सीएम ने आघे कहा कि हम नशा बंदी का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं और नशाबंदी जो सीएम नीतीश कुमार ने लागू की है उससे कार्रवाई होती रहेगी. सरकार का जो निर्णय है कि ताड़ी से निरा उद्योग को पूर्ण रूप से बढ़ावा दिया जाएगा.

'भारत को भी गाली दे रहे हैं'

वहीं आरजेडी नेताओं द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह आरजेडी का चरित्र है. देश के साथ गद्दारी करते हैं, गरीबों का पैसा लूटते हैं यही तो उनका चरित्र है. जो देश के संविधान की रक्षा नहीं करता वो यहीं आरजेडी और कांग्रेस है. कांग्रेस और आरजेडी के लोग महिमामंडन कर रहे हैं, तुष्टीकरण कर रहे हैं, इस चक्कर में वे लोग भारत को भी गाली दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'भारत को इन लोगों से ही ज्यादा खतरा', BJP विधायक श्रेयसी सिंह ने किसे निशाने पर लिया? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget