एक्सप्लोरर

‘दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों को कन्फ्यूज करने की हो रही कोशिश…’ डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने बोला हमला

Samrat Chaudhary News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है. वहीं उन्होंने दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के लोगों एक विशेष आग्रह किया है.

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के एक वरिष्ठ नेता दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों को कन्फ्यूज करने की कोशिश कर रहे है. दिल्ली की जनता बड़े स्पष्ट तौर पर जानती है कि उनकी भलाई के लिए कौन काम कर रहा है और कौन नहीं कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बढ़ रहा है और दिल्ली भी बढ़ रहा है. दिल्ली जैसे प्रदेश में जहां पानी, नाली और सड़क की दिक्कत हो उसपर दिल्ली के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं.

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि कोरोना के समय दिल्ली के तत्कालिन मुख्यमंत्री ने कहा था कि बिहार और यूपी के लोग हैं वो यहां से लौट जाएं उनके इलाज तक की व्यवस्था नहीं की गई. इसलिए बसों में भरकर लोग बिहार और यूपी जाने को मजबूर हो गए थे. आज ये लोग गलतफहमी फैलाकर पूर्वांचल के मुद्दे को रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. जबकि उनको पत्ता होना चाहिए कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार की धरती पर ही जन्म हुआ वहीं वे पले बढ़े. वे पूर्वांचल के लोगों के लगातार काम भी करते रहे हैं. लेकिन दिल्ली में इंडिया गठबंधन के जो लोग हैं उनको ना विकास से मतलब है ना दिल्ली की समृद्धि से मतलब है. 

‘दिल्ली की जनता के लिए काम नहीं किया’ 
डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं बड़े स्पष्ट तौर पर दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के लोगों से आग्रह करने आया हूं कि इन लोगों (इंडिया गठबंधन) से सावधान रहने की जरूरत है और इन्हें करारा जबाव देने का समय आ गया है. 10-12 साल से सरकार बनाकर कोई काम इन लोगों ने दिल्ली की जनता के लिए नहीं किया है. उन्होंने कहा कि मैं पूर्वांचल के लोगों से आग्रह करता हूं कि दिल्ली में बैठी सरकार को जवाब देने का काम करें. दिल्ली के दो 2 घोषणा होती है लेकिन यहां की मुख्यमंत्री उसकी घोषणा नहीं करती बल्कि उनकी पार्टी नेता ने उनकी घोषणाएं की. ये दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री का अपमान है.

वहीं पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को यह बताना चाहिए कि जब अंबेडकर के नाम पर छात्रवृत्ति की बात आती है तो वे 12 वर्षों से क्या कर रहे थे. हमारे प्रधानमंत्री ने दलितों को स्वयं शिक्षित करने का पूरा अधिकार दिया है. केजरीवाल को रोहिंग्याओं के लिए दर्द क्यों हो रहा है वे उन लोगों का समर्थन क्यों कर रहे हैं जो देश के खिलाफ है.

यह भी पढ़ें: NDA के सीएम फेस को लेकर चर्चाएं तेज, JDU-बीजेपी के नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget