एक्सप्लोरर

Bihar Dengue News: बिहार में डेंगू का कहर, 451 नए मरीज मिले, केंद्रीय टीम आज PMCH और NMCH का करेगी निरीक्षण

Dengue in Bihar: पाटलिपुत्र नया हॉटस्पॉट भी बन गया है. डेंगू के साथ-साथ टाइफाइड का भी असर देखा जा रहा है. कई मरीज डेंगू और टाइफाइड दोनों से पीड़ित मिल रहे हैं.

पटना: बिहार में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. राजधानी पटना सबसे ज्यादा प्रभावित है. बुधवार को सिर्फ पटना में डेंगू के 246 मरीज पाए गए हैं. पूरे बिहार की बात करें तो बुधवार 451 मरीज मिले. पटना में अभी तक डेंगू के 3689 मरीज हो चुके हैं. पाटलिपुत्र नया हॉटस्पॉट भी बन गया है. बुधवार को पाटलिपुत्र में 52 नए मरीज मिले. सबसे अधिक अजीमाबाद में 77 मरीज पाए गए. इसके अलावा बांकीपुर में 62, कंकड़बाग में 13, नूतन राजधानी में सात, पटना सिटी में आठ और दानापुर में आठ नए केस मिले हैं.

दस दिन में टाइफाइड के मिले 48 मरीज

इधर, डेंगू के साथ-साथ टाइफाइड का भी असर देखने को मिल रहा है. कई मरीज डेंगू और टाइफाइड दोनों से पीड़ित आ रहे हैं. डॉक्टर संदिग्ध मरीजों को डेंगू और टाइफाइड दोनों की जांच लिख रहे हैं. बीते 10 दिनों में अब तक टाइफाइड के 48 मरीज मिल चुके हैं. हालांकि दोनों का लक्षण समान होता है. पटना के प्रख्यात डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी के मुताबिक अभी 10 से 15 दिनों तक डेंगू और टाइफाइड का असर चलेगा. ठंड की शुरुआत होते ही डेंगू का प्रकोप खत्म होने लगेगा.

जांच के लिए पहुंची है केंद्रीय टीम

बिहार में लगातार डेंगू के मरीज मिलने की सूचना पर चार सदस्यीय केंद्रीय टीम  बुधवार की शाम पटना पहुंची. डेंगू के मरीजों की जांच, इलाज और अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय टीम पटना में रहेगी. केंद्रीय टीम में डॉ. संजीव गोगोई, डॉ. रविशंकर सिंह, डॉ. नीरज कुमार और डॉ. लालथजौली शामिल हैं. कल सबसे पहले केंद्रीय टीम पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल में पहुंची. यहां उन्होंने डेंगू वार्ड, आईसीयू लैब, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया.

ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स, एसडीपी स्टॉक कितना है इसका जायजा भी लिया. भर्ती मरीजों और परिजनों से भी मिलकर जानकारी ली. आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि इलाज की व्यवस्था में केंद्रीय टीम ने 20 सवाल पूछे थे जिसका जवाब अस्पताल की ओर से दिया गया. केंद्रीय टीम आज गुरुवार को पीएमसीएच और एनएमसीएच का निरीक्षण करेगी. इसके बाद रिपोर्ट विभाग को पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'विभागों में खाली पदों को भरने की शुरू करें प्रक्रिया', नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget