एक्सप्लोरर

Bihar Deal Politics: जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को बताया स्ट्रॉन्ग नेता, उपेंद्र कुशवाहा के लिए कह दी बड़ी बात

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की ओर से दिए गए बयान पर जीतन राम मांझी प्रतिक्रिया दे रहे थे. मांझी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नीतीश को कोई कमजोर नहीं कर सकता.

पटनाजेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) अपने बयानों से ऐसा लग रहा है कि पार्टी से नाराज चल रहे हैं. मंगलवार को जेडीयू और आरजेडी में डील की बात कह बिहार के सियासी गलियारे की हवा ही उन्होंने बदल दी. उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि जेडीयू कमजोर हो रही है. उनके बयानों पर जवाब देते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि 'अंगूर खट्टे हैं' वाली कहावत कह रहे हैं उपेंद्र कुशवाहा. 

जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार को जो कमजोर करेगा वो खुद कमजोर हो जाएगा. कहा कि जहां तक वो जानते हैं नीतीश कुमार स्ट्रॉन्ग नेता हैं. उन्हें कोई कमजोर नहीं कर सकता है. नीतीश कुमार बहुत अच्छे से सरकार चला रहे हैं. गठबंधन धर्म का पालन कर रहे हैं. महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा जो बोल रहे हैं ये वही जानते हैं कि क्यों बोल रहे हैं.

कोई डील नहीं हुई: जीतन राम मांझी

उपेंद्र कुशवाहा के आरजेडी से डील वाले बयान पर मांझी ने कहा कि जहां तक हम लोगों की जानकारी है कि महागठबंधन बनने से पहले आरजेडी के साथ नीतीश कुमार की कोई डील नहीं हुई है. उपेंद्र कुशवाहा पर तंज कसते हुए अंगूर खट्टे हैं वाली कहावत कह डाली.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार पर जब भी प्रहार हुआ है हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं इस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर उन्होंने कभी ऐसा कुछ किया है तो यह उनका बड़प्पन है. हमारी नजर में ऐसी कोई बात कभी नहीं हुई है कि नीतीश कुमार पर कोई त्रासदी आई हो और उनको किसी ने बचाया हो. नीतीश कुमार अकेले सक्षम व्यक्ति हैं जब कोई आंधी-तूफान आती है उसको झेल लेते हैं.

मांझी ने की को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग

मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर जीतन राम मांझी ने माल्यार्पण किया. इस दौरान उन्होंने पुरानी मांग को दोहराया. कहा कि महागठबंधन तो बना है लेकिन को-ऑर्डिनेशन कमेटी अभी तक नहीं बनी है. इसकी मांग वो पहले भी करते रहे हैं और भाकपा माले के दीपांकर भट्टाचार्य भी कई बार इस मांग को उठा चुके हैं. जब सात पार्टियों का महागठबंधन है तो को-ऑर्डिनेशन कमेटी बननी चाहिए. एक-दो व्यक्ति फैसला ले और सरकार चले यह ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें- RJD Minister Threat: कौन है दीपक पांडेय और पप्पू त्रिपाठी? मंत्री आलोक कुमार मेहता को दी जान से मारने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget