एक्सप्लोरर

खबर का असर: नप गए राशन की हेराफेरी करने वाले AGM, दरभंगा DM ने किया सस्पेंड

जांच टीम के जाले गोदाम में पहुंचने पर भी आरोपित सहायक गोदाम प्रबंधक विवेक कुमार ने टीम को भंडार पंजी नहीं दिखाई और न ही गोदाम में पाई गई त्रुटियों का जवाब दिया. ऐसे में टीम ने जांच रिपोर्ट सौंप दी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई.

दरभंगा: कोरोना काल में सरकारी राशन की हेराफेरी करने के आरोप में दरभंगा जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम ने जाले के सहायक गोदाम प्रबंधक विवेक कुमार को सस्पेंड कर दिया है. राशन की हेराफेरी की खबर एबीपी न्यूज पर प्राथमिकता से चलाए जाने के बाद डीएम ने सहायक गोदाम प्रबंधक के खिलाफ ये कार्रवाई की है. साथ ही अपने अपर अनुमंडल पदाधिकारी नैना कुमारी के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, सदर राकेश कुमार गुप्ता पर अनियमितता के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश जारी किया है.

वहीं, डीएम ने जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, दरभंगा अभिनय भास्कर को जाले अवस्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम के लिए नए सहायक गोदाम प्रबंधक की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है. 

जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई

मालूम हो कि जाले के सहायक गोदाम प्रबंधक पर गलत खाद्यान्न देने सहित कई अनियमितता के आरोप थे. इस बात की एबीपी न्यूज ने दरभंगा डीएम को जानकारी दी थी. शिकायतों के आलोक में जिला स्तर से अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में त्रिसदस्यीय जांच कमिटी बनाई गई और उनके माध्यम से जाले गोदाम की जांच करवाई गई.

जांच टीम के जाले गोदाम में पहुंचने पर भी आरोपित सहायक गोदाम प्रबंधक विवेक कुमार ने टीम को भंडार पंजी नहीं दिखाई और न ही गोदाम में पाई गई त्रुटियों का जवाब दिया. ऐसे में टीम ने जांच रिपोर्ट सौंप दी. तीन सदस्यीय जांच समिति की जांच रिपोर्ट के आलोक में जिलाधिकारी दरभंगा की ओर से सहायक गोदाम प्रबंधक, जाले के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें -

बिहारः कोरोना में क्षेत्र के लोगों की मदद करने में जुटे चिराग पासवान, एंबुलेंस देने के लिए की अनुशंसा

Bihar Corona Update: बिहार में आए 3,306 नए पॉजिटिव केस, बेगूसराय में मिले सबसे ज्यादा मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget