एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के इस जिले में जाति-धर्म पूछकर पीटने का आरोप, 4 आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Bihar News: दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र का मामला है. पिटाई से 11 लोग घायल हुए हैं. मामले में 21 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मामला जाले थाना क्षेत्र का है. बीते मंगलवार (06 मई, 2025) की शाम जाले के बहेड़ा पोखर के पास कुछ हथियार से लैस बदमाशों ने राहगीरों की पिटाई कर दी. बदमाशों पर जाति-धर्म पूछकर पीटने का आरोप लगा है. इस मामले में जाले थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. इस घटना में 11 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल मौके पर पहुंचे. चार नामजद आरोपी रिजवान दर्जी, उसके दो पुत्र मो. रेयाज दर्जी व मेराज दर्जी के अलावा मुख्य आरोपित नन्हे कुरैशी के पुत्र अमन उर्फ अरमान कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस पूरे मामले में एसडीपीओ सदर-2 ज्योति कुमारी ने कहा कि घटना में शामिल सभी दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी. 

क्या है मामला?

पुलिस को दिए आवेदन में लिखा गया है कि राहगीरों से जाति-धर्म पूछा गया और पिटाई की गई. इसमें 11 लोग घायल हुए हैं. आवेदन में सबके नाम लिखे गए हैं. कहा गया कि हमलावरों के पास हथियार थे. लाठी-डंडे थे. तलवार-रॉड आदि भी थे. आवेदन में कुल 21 नामजद आरोपी बनाए गए हैं. मोनू कुमार और सोनू कुमार के आरोप पर जाले थाने में ये शिकायत दर्ज हुई है. घटना में घायल एक बुजुर्ग ने कहा कि सड़क पर झगड़ा हो रहा था तो वह रोकने के लिए गए थे तो उनके ऊपर लाठी चला दी. उन्होंने जाति को लेकर मारना शुरू कर दिया.

इस पूरे मामले में पुलिस शांति-व्यवस्था ना बिगड़े इसको देखते हुए कार्रवाई कर रही है. बीते बुधवार (07 मई, 2025) को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक भी हुई थी. पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद कांड संख्या 94/25 दर्ज किया है. इस पूरे मामले में जाले थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: नालंदा में खुशी का माहौल अचानक कैसे मातम में बदला? एक की मौत, मासूम को भी लगी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget