एक्सप्लोरर

बिहार में जल संसाधन विभाग का आधिकारिक ‘एक्स’ एकाउंट हैक, मगर जर्मन राष्ट्रपति से संबंध की बात गलत

Cyber ​​Criminals: जल संसाधन विभाग का यह आधिकारिक ‘एक्स’ एकाउंट पहले से ही ‘एक्स’ की ओर से ‘ग्रे चेक सत्यापित है. इसे हैक करने के बाद, साइबर अपराधियों ने इसका नाम और हैंडल कई बार बदला है.

Water Resources Department: जल संसाधन विभाग ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि ‘‘कुछ मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टाइनमायर का आधिकारिक ‘एक्स (पूर्व ट्विटर)’ अकाउंट हैक करके उसे जल संसाधन विभाग बिहार सरकार नाम दे दिया गया है. ऐसी खबरें भ्रामक और तथ्यों से परे है. हकीकत यह है कि जल संसाधन विभाग (बिहार सरकार) के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट को ही कुछ दिन पूर्व अज्ञात साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया था.’’

विभाग ने दी बिहार साइबर सेल को सूचना

बयान में कहा गया है, ‘‘विभाग ने अगले ही दिन इसकी सूचना ‘एक्स’ की सहायक टीम के साथ-साथ बिहार पुलिस के साइबर सेल को भी दे दी गई थी. पिछले कुछ दिनों में ही हैकर के जरिए ‘एक्स’ एकाउंट का नाम और हैंडल कई बार बदला जा चुका है. इस हैंडल से ऐसी सामग्री पोस्ट की गई, जिनसे जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार का कोई संबंध नहीं है.’’

बयान के मुताबिक जल संसाधन विभाग का यह आधिकारिक ‘एक्स’ एकाउंट पहले से ही ‘एक्स’ की ओर से ‘ग्रे चेक (सरकारी संस्थान का हैंडल)’ सत्यापित है. इसे हैक करने के बाद, साइबर अपराधियों ने इसका नाम और हैंडल कई बार बदला है.

बयान में कहा गया है कि एकाउंट हैक होने के अगले ही दिन जल संसाधन विभाग द्वारा ‘एक्स’ की सहायक टीम से संपर्क किया गया और विभाग के आधिकारिक एकाउंट को पुनः बहाल करने का अनुरोध किया गया. ऐसा लगता है कि ‘एक्स’ की सहायक टीम के जरिए कार्रवाई करते हुए इसके नाम को बदल कर फिर से जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार किया गया है. इस संबंध में ‘एक्स’ के आधिकारिक ईमेल का विभाग को इंतजार है.

बयान के मुताबिक इस आधिकारिक ‘एक्स’ एकाउंट से जिन 77 लोगों को फॉलो किया जा रहा है, उनमें से ज्यादातर बिहार के ही हैं, जिन्हें पहले ही जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार की सोशल मीडिया टीम के जरिए फॉलो किया गया था.

 क्या बोले विभाग के प्रधान सचिव ?

बिहार के जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने इस संबंध में सभी नागरिकों, मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया है कि मीडिया में चल रही भ्रामक खबरों पर विश्वास नहीं करें और विभाग के आधिकारिक स्रोतों से जारी होने वाली जानकारियों पर ही भरोसा करें. उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग अपने सोशल मीडिया हैंडल्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और विभाग के आधिकारिक ‘एक्स’ एकाउंट को हैक किए जाने की शिकायत बिहार पुलिस के साइबर सेल से भी की जा चुकी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: बिहार की राजनीति में कुर्मी एकता की हुंकार, उठा बड़ा सवाल, नीतीश कुमार के बाद कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget