एक्सप्लोरर

Bihar Crime: समाज सुधार का संदेश दे रहे थे CM नीतीश, इधर अपराधियों ने CSP संचालक की कर दी हत्या

Murder in Muzaffarpur: घटना के संबंध में डीएसपी मनोज पांडे ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि व्यक्ति की हत्या हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अपराधियों की तलाश की जा रही है.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को सीएसपी संचालक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा चौक की है, जहां अपराधियों ने सीएसपी संचालक को लूट के दौरान गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी युवक की बाइक लेकर फरार हो गए. इधर, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान पंकज कुमार झा के रूप में हुई.

दो की संख्या में थे अपराधी

प्रत्यक्षदर्शी शैली देवी ने बताया कि अपराधी दो की संख्या में थे और मौके पर पहुंचते ही गाड़ी छोड़कर भागने की बात कहने लगे. जब पंकज ने इससे मना किया, तभी अपराधियों में से एक ने गोली चला दी. कोठिया डुमरी के राजेश कुमार ने बताया कि एक अपराधी पिस्टल लेकर शख्स के पास आया और उसकी पैसन प्रो बाईक छीन ली. अपराधियों ने प्रत्यक्षदर्शी मीणा देवी पर भी दो गोलियां चलाईं. लेकिन इस गोलीबारी में वो बाल-बाल बच गईं. 

Samaj Sudhar Abhiyan: कार्यक्रम के दौरान भड़के CM नीतीश, कहा- नफरत है तो चले जाइए बाहर, क्यों आए हैं यहां 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में डीएसपी मनोज पांडे ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि व्यक्ति की हत्या हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अपराधियों की तलाश की जा रही है. इधर, इस पूरे मामले पर आरजेडी (RJD) के कांटी विधायक इसराइल मंसूरी (Israel Mansuri) ने बताया कि एक ओर मुख्यमंत्री जिला में यात्रा निकाल रहे हैं, दूसरी तरफ अपराधी हत्या को अंजाम दे रहे हैं. बता दें कि समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) प्रदेश के मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. यहां उन्होंने कार्यक्रम के तहत आयोजित सभा को संबोधित किया. इधर, इसी दौरान अपराधियों ने लूट के दौरान शख्स को मौत के घाट उतार दिया. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री की इस बात पर CM नीतीश को आ गई थी हंसी, मुख्यमंत्री ने बताया- ये सुनकर हुआ था बहुत आश्चर्य

Nitish Cabinet Meeting: लालू यादव के वादे को पूरा करेंगे CM नीतीश! 25 सालों से लंबित पुल निर्माण के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget