एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के शिवहर में गैंगवार, 2 युवकों पर की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत

Sheohar Firing: घटना के बाद कई थानों की पुलिस एवं एसटीएफ जांच में जुट गई. लोगों का कहना है कि फायरिंग की ये घटना गैंगवार में हुई है.

सीतामढ़ी और शिवहर जिले में अपराधियों ने पुलिस को नाकों दम कर रखा है. दोनों जिलों में एक पर एक आपराधिक घटनाएं हो रही है. पुलिस एक घटना को सुलझाने लगी रहती है कि दूसरी घटना हो जा रही है. इधर, शिवहर जिले में फिर अपराधियों ने तांडव किया है. यहां अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

घटना से क्षेत्र में सनसनी

ये घटना शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां गांव की है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हत्यारों की तलाश की जा रही है. घटना बुधवार सुबह की है. मृतक का नाम गुड्डू ठाकुर है, उसे चार गोलियां मारी गईं हैं. वहीं, उसका साथी लाल कृष्ण झा भी गोली लगने से घायल हुआ है. उसका गंभीर हालत में सीतामढ़ी के अस्पताल में इलाज चल रहा है. ग्रामीणों के अनुसार दो अपराधी पैदल ही आए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले. 

घटना का कारण गैंगवार का नतीजा बताया जा रहा है. दोस्तियां वही गांव है, जहां का कुख्यात और नक्सली संतोष झा था, जिसकी सीतामढ़ी कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस गोलीकांड से गैंगवार बढ़ने की बात कही जा रही है. एक दशक तक सीतामढ़ी और शिवहर जिले में दहशत का पर्याय रहा कुख्यात संतोष झा दोस्तियां गांव का ही रहने वाला था. उसकी 2018 में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. इसका आरोप मुकेश पाठक गैंग पर लगा था. मुकेश पाठक फिलहाल जेल में बंद है.

पुलिस का क्या है कहना?

अब दोस्तियां के गुड्डू ठाकुर और लाल कृष्ण झा पर गोलियां चलाने के पीछे किसका हाथ और क्या मकसद है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. इस वारदात के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स दोस्तियां गांव पहुंची है. घटनास्थल पर एसडीपीओ सुशील कुमार, कई थानों की पुलिस एवं एसटीएफ जांच में जुट गई. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं. जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस पार्टी ने पहले ही...', AI जनरेटेड वीडियो को लेकर कोर्ट के फैसले पर बोली RJD, BJP ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget