एक्सप्लोरर

Begusarai Murder: 24 घंटे में तीन-तीन मर्डर से बेगूसराय में सनसनी, देर शाम एक और युवक की गोली मारकर हत्या

Begusarai Crime News: पूरी घटना खोदावनपुर थाना क्षेत्र की फफौत पंचायत के चकवा बहियार की है. मृतक की पहचान सुभाष महतो के 26 वर्षीय पुत्र धीरज महतो के रूप में हुई है.

बेगूसराय: बिहार का बेगूसराय गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज रहा है. जिले में 24 घंटे में गोली मारकर तीन-तीन हत्याएं हो चुकी हैं. ये आंकड़े शनिवार शाम से लेकर रविवार शाम के बीच के हैं. ताजा मामला जिले के खोदावनपुर थाना क्षेत्र का हैं. रविवार (20 अगस्त) की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या करने वाले दोस्त ही थे. मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी सुभाष महतो के 26 वर्षीय पुत्र धीरज महतो के रूप में हुई है.

धीरज अपने दो दोस्त नीतीश कुमार और मुकेश पासवान के साथ बाइक से जा रहा था. दोनों दोस्तों ने फोन कर धीरज को घर से मोबाइल खरीदने की बात कह कर बुलाया. इसके बाद तीनों एक ही बाइक पर चले गए. कुछ दूर जाने के बाद किसी बात पर विवाद शुरू हो गया. इसके बाद नीतीश और मुकेश ने गोली मारकर धीरज की हत्या कर दी. पूरी घटना खोदावनपुर थाना क्षेत्र की फफौत पंचायत के चकवा बहियार की है.

तीनों दोस्तों का है आपराधिक इतिहास

इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद पता चला कि तीनों दोस्त थे. घर से मोबाइल खरीदने के लिए निकले थे. हत्या की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और मंझौल एसडीपीओ को घटनास्थल पर भेजा गया. जांच की जा रही है. एसपी ने यह भी कहा कि सभी का आपराधिक इतिहास रहा है. हाल ही में युवक जेल से आया था.

इस घटना के पहले हो चुकी दो हत्याएं

बेगूसराय में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर दियारा क्षेत्र में गाड़ी पार्किंग के विवाद में पड़ोसी ने ही अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में दो अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दूसरी घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव की है. बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान एक 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक जवाहर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस तरह 24 घंटे में तीन-तीन हत्या से बेगूसराय में सनसनी फैल गई है.

यह भी पढ़ें- Patna News: CM नीतीश बोल रहे कहां बढ़ रही घटना... पटना में BPSC अधिकारी की पत्नी से बीच सड़क पर छीन ली चेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget