एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: मुंहबोले चाचा ने किया भतीजी से रेप, सदमे में पिता ने तोड़ा दम, पीड़ित परिवार को केस उठाने की धमकी

Banka News: मामला बांका जिले के रजौन प्रखंड के एक गांव का है. पीड़िता के पिता की मौत के बाद गांव में तनाव जैसा माहौल है. आरोपित गांव का ही रहने वाला है.

बांका: बिहार के बांका में नाबालिग लड़की से ना सिर्फ रेप हुआ है बल्कि इस घटना के बाद उसके पिता ने सदमे में गुरुवार को दम तोड़ दिया है. मामला जिले के रजौन प्रखंड के एक गांव का है. बीते बुधवार की दोपहर गांव के करीब 25 वर्षीय एक युवक ने मुंह में जबरदस्ती कपड़ा ठूंस कर नाबालिग से रेप किया. युवक मुंहबोला चाचा लगता है. पीड़िता के पिता की मौत के बाद गांव में तनाव जैसा माहौल है.

इस घटना को लेकर पीड़िता की मां के अलावा चाचा सहित सगे संबंधी और ग्रामीण गुरुवार को रजौन थाने पहुंच गए. रेप करने वाले युवक को फांसी की सजा दिलाने की मांग करने लगे. लड़की से रेप और पिता की मौत के बाद एक तरफ परिवार होश खो बैठा है वहीं दूसरी ओर बलात्कारी के परिजन पीड़िता परिवार को ही केस उठाने की धमकी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Gopalganj Flood: गोपालगंज में उफान पर गंडक, तटबंध के अंदर बसे छह गांवों का सड़क से संपर्क टूटा, बाढ़ का खतरा

आरोपित को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए अमरपुर थाना क्षेत्र के चोरवैय गांव गई थी. इस दौरान पीड़िता का पिता भी रजौन थाने की पुलिस के साथ था. गांव पहुंचते ही पीड़िता के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई. पिता को पुलिस लेकर अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंची. यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने हार्ट अटैक की बात कही.

इधर, पुलिस ने पीड़िता के पिता के शव को अमरपुर अस्पताल से ही सीधे बांका से पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस गुरुवार को आरोपित के घर पहुंची. उसके पिता और मां को हिरासत में लेकर दिनभर पूछताछ की गई. हालांकि थोड़ी देर बाद उसकी मां की तबीयत बिगड़ने की वजह से उसे पुलिस ने छोड़ दिया जबकि पिता को हिरासत में रखी रही.

फांसी की सजा दिलाने की कर रहे मांग

बता दें कि बच्ची का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर में इलाज चल रहा है. घटना को लेकर पीड़िता की मां और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोपित को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है. बांका एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जल्द पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर लेगी. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: शिवहर के DM ने किसानों से पूछा- कैसे खरीद रहे हैं यूरिया? ऐसा जवाब आया कि 'फंस' गया दुकानदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget