एक्सप्लोरर

रोहतास में ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर चोरी, 20 किलो चांदी और 400 ग्राम सोना ले उड़े चोर

Bihar Crime News: रोहतास में ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने 20 किलो चांदी और 400 ग्राम सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले की एक ज्वेलरी दुकान से बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. नटवार थाना क्षेत्र के नटवार बाजार में स्थित न्यू मां वैष्णो ज्वेलर्स नामक दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया. यहां से चोरों ने लगभग 20 किलो चांदी और 400 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए. चोरी हुए गहनों की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है. 

दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी को तोड़ा
चोरों ने बड़ी चालाकी से इस घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि पहले चोरों ने दुकान के शटर और ताले को काटा और फिर अंदर घुसकर तिजोरी को तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने बगल की एक दुकान से चौकी लाकर दुकान के सामने खड़ा किया, जिससे चोरी करते समय किसी को शक न हो.

आभूषण दुकान विनय कुमार और पप्पू कुमार नामक दो युवकों की है. दुकान मालिकों ने बताया कि हाल ही में उन्होंने बड़े पैमाने पर गहनों का स्टॉक मंगवाया था उसी दौरान चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया.

घटना को लेकर क्या कहती है पुलिस?
चोरी की घटना को लेकर बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे. चोरी की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी. घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जारी है.

चोरी की घटना को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है. इस तरह की वारदातें क्षेत्र के व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

एसडीपीओ कुमार संजय ने कहा कि चोरों ने घटना को बड़ी ही सावधानी से अंजाम दिया है. पुलिस अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. सभी संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: ‘5 प्रधानमंत्रियों की गोद में...’, सांसद पप्पू यादव का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget