एक्सप्लोरर

Nalanda Murder: नालंदा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कई राउंड हुई फायरिंग, मौत के बाद लोगों में आक्रोश

Nalanda Property Dealer Murder: डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश लग रहा है. पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

Nalanda News: नालंदा थाना इलाके के पनहेस्सा गांव में गुरुवार (19 जून, 2025) की देर शाम मस्जिद के पास बैठे एक 45 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान पनहेस्सा गांव निवासी रजी अहमद के रूप में हुई है. शख्स जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था. 

परिजनों के मुताबिक रजी अहमद रोजाना की तरह गुरुवार की शाम भी गांव की मस्जिद के पास बैठा हुआ था. इसी दौरान वहां पहुंचे बदमाश पहुंचे और गोलीबारी कर दी. हमलावरों ने बेहद नजदीक से चार गोलियां दागीं. गोलियों की आवाज सुनकर लोग दौड़े. हालांकि बदमाश फरार हो गए थे. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. 

'विवाद नहीं था… छोटा-मोटा सौदा करते थे'

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में रजी अहमद को बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों का कहना है कि रजी अहमद का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था. वे जमीन का छोटा-मोटा सौदा करते थे. 

घटना की सूचना मिलते ही नालंदा थाने की पुलिस और राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश लग रहा है. पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. घटनास्थल से कुछ अहम सुराग भी जुटाए गए हैं.

दूसरी ओर इस निर्मम हत्या के बाद पूरे गांव में तनाव है. ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. लोगों ने पुलिस-प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. खुलेआम हत्या से एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Upendra Kushwaha Threat: उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, '10 दिन में खत्म कर देंगे…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Video: धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
Embed widget