एक्सप्लोरर

सीतामढ़ी में मॉर्निंग वॉक के दौरान शख्स को मारी गोली, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गांव, खौफ में लोग

Sitamarhi Crime News: सीतामढ़ी में ब्याज पर पैसे देने का काम करने वाले व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुबह-सुबह हुई हत्या की वारदात से ग्रामीण सहमे हुए हैं.

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. यहां के अपराधी एक तरह से बेखौफ हो गए हैं. वो विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधी घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. किसी न किसी थाना क्षेत्र से हर दो-चार दिन में आपराधिक घटनाओं की खबरें आती रहती हैं. ताजा मामला जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने शनिवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. 

हत्या की घटना से ग्रामीणों में दहशत

सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह हुई हत्या की वारदात से ग्रामीण सहमे हुए हैं. बाइक सवार अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. सुबह-सुबह गोलियां की आवाज सुनकर एक बार तो लोगों को कुछ समझ नहीं दिया. जिसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो हत्या का खुलासा हुआ. हत्या की खबर इलाके में आग की तरफ फैल गई. मृतक की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के भोरहा गांव के विजय चौधरी के रूप में की गई हैं. बताया जा रहा है कि विजय चौधरी ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे. घटना को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है.

सभी एंगल से हत्या की जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूचना मिलने पर बेलसंड के डीएसपी रविशंकर प्रसाद और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे. जहां पुलिस घटनास्थल पर जांच करने में जुट गई. डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विजय चौधरी सूद पर पैसे देने का काम करते थे, लेकिन उनके परिजन पैसे का कोई विवाद होने से इनकार कर रहे हैं. उन्हें कोई धमकी भी नहीं मिली थी. फिलहाल विजय चौधरी के शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेजा गया है और पुलिस सभी एंगल से हत्या की जांच में जुटी है आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Bihar Crime: बिहार में दामाद ने ससुर जी को किया अगवा, मामला जान कर रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget