एक्सप्लोरर

Aurangabad Murder: औरंगाबाद में हत्या, चबूतरे पर बैठा था किसान, सिर में गोली मारकर फरार हो गए बदमाश

Aurangabad Farmer Shot Dead: मृतक किसान की पहचान गांव 40 वर्षीय कमलेश पांडेय के रूप में की गई है. अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की वजह सामने नहीं आई है.

औरंगाबाद: नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के पांडेय कर्मा गांव में बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार (4 फरवरी) की रात की है. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े. किसान को जिंदा समझकर सदर अस्पताल ले गए. यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक किसान की पहचान गांव 40 वर्षीय कमलेश पांडेय के रूप में की गई है. किसान की हत्या क्यों की गई है इसकी वजह सामने नहीं आई है.

सोमवार (5 फरवरी) की सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक के भाई अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि कमलेश गांव में ही रहकर खेतीबारी करता था. रविवार की रात वह गांव से पश्चिम दिशा की ओर विद्यालय के समीप शिव मंदिर के चबूतरे पर बैठे हुआ था. अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी.

पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया शव

ग्रामीणों की सूचना पर माली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. अखिलेश पांडेय ने बताया कि गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. गोलीबारी की घटना कैसे और क्यों घटी यह भी स्पष्ट नहीं है. बताया जाता है कि कमलेश के दो बच्चे हैं. बड़ा बेटा इशांत कुमार (20 वर्ष) पटना में रहकर पढ़ाई करता है. बेटी रिचा पांडेय (18 वर्ष) घर पर ही रहकर पढ़ाई के साथ-साथ घर का कामकाज देखती है. घटना के बाद से पत्नी संजु पांडेय समेत अन्य परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक की पत्नी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. इस संबंध में माली थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मंडल ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: नालंदा में प्रेमी संग महिला फरार, दो बच्चों को साथ ले गई, 2 पति के लिए छोड़ गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget