एक्सप्लोरर

औरंगाबाद में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, बाइक से जा रहे थे, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर ठोका

Bihar Crime News: मृतक की पहचान रोहतास जिले के मोरसराय गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह के पुत्र अनिल सिंह के रूप में की गई है. घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

Aurangabad News: औरंगाबाद में बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार आरएमपी डॉक्टर अनिल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार (13 जनवरी, 2025) सुबह की है. बारुण थाना क्षेत्र के धृतराज मोड़ के समीप बदमाशों ने डॉक्टर अनिल सिंह को घेरा और गोलियों से छलनी कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.

मृतक की पहचान रोहतास जिले के मोरसराय गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह के पुत्र अनिल सिंह के रूप में की गई है. वे ओबरा में आरएमपी चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस करते थे. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को चिकित्सीय सेवा देते थे. वे गांव से अपने प्रैक्टिस स्थल बाइक से आ रहे थे उसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी.

शव का कराया गया पोस्टमार्टम

सदर एसडीपीओ-01 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह साढ़े नौ से दस के बीच बारुण थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि धृतराज मोड़ के पास गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया गया. बाइक को जब्त किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में एफएसएल की टीम द्वारा साक्ष्य संकलन कर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया गांव में ही कुछ विवाद की जानकारी मिली है. इसके अतिरिक्त कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. 

एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन

इधर इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए औरंगाबाद के एसपी अंबरीष राहुल द्वारा सदर एसडीपीओ-01 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों को क्यों मार दी गोली? एक की मौत, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget