एक्सप्लोरर

Gopalganj News: गोपालगंज में सिविल इंजीनियर की हत्या, घर से निकलते ही युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

Gopalganj Civil Engineer Murder: गोपालगंज के सरेया मोहल्ले के वार्ड नंबर एक की घटना है. हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Gopalganj Crime News: गोपालगंज शहर के सरेया मोहल्ले के वार्ड नंबर एक में गुरुवार (14 नवंबर) की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान प्रखर दूबे उर्फ आकाश के रूप में की गई है. वह सिविल इंजीनियर था. सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. लोग उसे सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है. हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है.

युवक की उम्र 27 से 28 साल के आसपास होगी. पुलिस ने बताया कि प्रखर दूबे उर्फ आकाश अपने घर के पास निकला हुआ था. वहां संकरी गली वाला रास्ता है. बाइक सवार बदमाशों ने सुनसान गली में उसे घेर लिया और करीब से आकर सिर में गोली मार दी. उधर एसपी अवधेश दीक्षित ने मामले को गंभीरता से लिया है. एसडीपीओ प्रांजल, नगर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश चौहान, अपर थानाध्यक्ष मंटू रजक, पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार की टीम का गठन किया है. इन्हें जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. 

सदर अस्पताल में पहुंचे एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हत्या की एक-एक बिंदु पर तफ्तीश चल रही है. फिलहाल पुलिस को अपराधियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है. घटना की वजह का पता भी नहीं चल सका है. 

रात में ही किया जाएगा शव का पोस्टमार्टम

घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया. वहीं दूसरी ओर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो संकरी गली में खून का धब्बा मिला. टेक्निकल टीम की मदद से भी जांच की जा रही है.

परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुटी पुलिस

हत्या की वजह खंगाल रही पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की है. हालांकि बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का पता चल सकेगा. घटना के बाद रात में ही परिजन उग्र हो गए. आसपास के लोग और सगे-संबंधी भी अस्पताल पहुंच गये. लिहाजा विधि-व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसको लेकर पुलिस भी अलर्ट है.

यह भी पढ़ें- Bus Accident: पटना के मसौढ़ी में बस पलटी, 2 की मौत, 28 लोग घायल, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget