एक्सप्लोरर

Bettiah News: बेतिया GMCH से दो दिन का बच्चा चोरी, परिजन बोले- 'शुभचिंतक बनकर घूम रही थी एक महिला'

Child Stolen From GMCH Bettiah: परिजनों ने बच्चे की चोरी का आरोप एक महिला पर लगाया है. पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बच्चा चोरी करने वाली महिला की तलाश कर रही है.

बेतियाजीएमसीएच (GMCH) के प्रसव वार्ड से सोमवार (15 जनवरी) की रात दो दिन के नवजात बच्चे की चोरी हो गई. बच्चा चोरी के बाद अस्पताल परिसर में मरीज के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में इधर-उधर खोजा लेकिन कहीं पता नहीं चला. परिजनों ने बच्चे की चोरी का आरोप एक महिला पर लगाया है. कहा कि पिछले कुछ दिनों से शुभचिंतक बनकर आसपास मंडरा रही थी. अपना परिचय देकर पहचान बना ली थी. शिकायत के बाद पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बच्चा चोरी करने वाली महिला की तलाश कर रही है.

14 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुई थी महिला 

बताया जाता है कि नौतन थाना क्षेत्र के सांतपुर गांव की रहने वाली माजदा खातून को प्रसव पीड़ा के बाद 14 जनवरी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. महिला ने ऑपरेशन के बाद एक बेटे को जन्म दिया था. दूसरे दिन ही बच्चे की चोरी हो गई. बच्चा चोरी होने के बाद उसकी मां और घर के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Bettiah News: बेतिया GMCH से दो दिन का बच्चा चोरी, परिजन बोले- 'शुभचिंतक बनकर घूम रही थी एक महिला

इस मामले में परिजनों का कहना है कि जीएमसीएच में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया है, लेकिन जिस समय बच्चा चोरी हुआ है उस समय का सीसीटीवी कैमरा नहीं दिखाया जा रहा है. परिजनों के मुताबिक जब से बच्चा चोरी हुआ है उसके बाद से शुभचिंतक बनी महिला भी गायब हो गई है. इससे परिजन मान रहे हैं कि उसी ने बच्चे की चोरी की है. परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को आवेदन दिया है.

नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि जीएमसीएच से सूचना मिली है कि एक नवजात बच्चे की चोरी हो गई है. जांच के लिए दारोगा नरेश कुमार को भेजा गया था और पुलिस जांच में जुट गई है. बहुत जल्द बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Gaya News: सुरक्षा में तैनात स्निफर डॉग ने किया सैल्यूट, दलाई लामा से लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget