एक्सप्लोरर

स्क्रैप व्यवसायी हत्याकांड में पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नवादा से 3 गिरफ्तार, इसमें एक युवती भी शामिल

Scrap Businessman Murder Case: पटना और नवादा की पुलिस ने बोधगया-राजगीर फोरलेन मार्ग स्थित एक होटल से इन तीनों आरोपियों को पकड़ा है. एक स्कॉर्पियो, एक लैपटॉप और चार महंगे मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.

Pune Scrap Businessman Murder Case: पुणे के स्क्रैप व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक युवती सहित तीन लोगों को हत्याकांड के मामले में बीते सोमवार (14 अप्रैल, 2025) की शाम नवादा से गिरफ्तार किया गया है. पटना की पुलिस ने नवादा की पुलिस के सहयोग से यह बड़ी कार्रवाई की है. तीनों की गिरफ्तारी हिसुआ थाना क्षेत्र से हुई है. 

सबको गिरफ्तार करने के बाद पटना पुलिस अपने साथ लेकर चली गई. माना जा रहा है कि जल्द इस हत्याकांड के मामले में पटना पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देगी. गिरफ्तारी की पुष्टि नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने की है.

जानकारी के अनुसार पटना और नवादा की पुलिस ने बोधगया-राजगीर फोरलेन मार्ग स्थित एक होटल से इन आरोपियों को पकड़ा है. पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो, एक लैपटॉप और चार महंगे मोबाइल फोन को जब्त किया है. अब देखना होगा कि पूछताछ में ये लोग क्या कुछ बताते हैं. 

इंडिगो की फ्लाइट से पटना पहुंचे थे शिंदे

जांच में पता चला है कि स्क्रैप व्यवसायी लक्ष्मण साधु शिंदे को स्क्रैप दिखाने के बहाने पटना बुलाया गया था. वे 11 अप्रैल की शाम 7:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-653 से पटना पहुंचे थे. उन्होंने अपनी पत्नी को बताया था कि शिवराज सागी नाम का व्यक्ति उन्हें झारखंड स्थित कोल इंडिया के दफ्तर ले जाने के लिए गाड़ी भेज रहा है. पत्नी ने रात 9:30 बजे फोन किया था तो उनका मोबाइल बंद मिला था. उनके साढ़ू विशाल लवाजी लोखंडे ने पटना हवाई अड्डा थाने और पुणे के कोर्थूड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

जहानाबाद में मिली थी लाश

जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के मननपुर गांव के पास के 12 अप्रैल की सुबह एक शव मिला था. शव की पहचान शुरू में नहीं पाई थी. अज्ञात समझकर उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया था. बीते सोमवार को शव की पहचान पुणे के स्क्रैप कारोबारी लक्ष्मण साधु शिंदे (50 वर्ष) के रूप में की गई थी. स्क्रैप व्यवसायी के अपहरण के मामले में पटना के हवाई अड्डा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. उसके बाद से पटना पुलिस जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: जहानाबाद में मिली लाश… महाराष्ट्र के पुणे से जुड़ा कनेक्शन, बिहार में हो गया बड़ा कांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget