एक्सप्लोरर

Bihar Crime: नालंदा में प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी के किए 6 टुकड़े, खौफनाक हत्या की वारदात का जानिए किस्सा

Nalanda News: 16 नवंबर को नालंदा के नूरसराय थाना इलाके के नारी गांव के पास एक बोरे में शव के कुछ टुकड़े मिले थे. शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच की. इसमें खौफनाक हत्या का खुलासा हो गया.

नालंदा: बिहार के नालंदा में प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए. 16 नवंबर की रात बोरे में बंद शव के कुछ टुकड़े मिले थे. पुलिस ने जांच की और चार दिन बाद आज रविवार को मामले का खुलासा किया. पैसे के विवाद को लेकर प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया था. वहां उसके पति और अन्य लोगों ने मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी. शव के छह टुकड़े किए और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया. शनिवार की देर रात पटना के पुनपुन नदी से युवक का सिर बरामद हुआ है. धड़ भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. सख्ती से पूछताछ के दौरान दंपत्ति ने हत्या की बात कबूली है.

बोरे में बंद मिले थे बॉडी के कटे पार्ट्स

नूरसराय थाना इलाके के नारी गांव के छिलका के पास बीते गुरुवार को बंद बोरे से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को शव होने की सूचना दी थी. सूचना पाकर पुलिस छिलका पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से बोरे को खोला गया जिसमें अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ हाथ और पैर मिला. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने कटे हुआ हाथ और पैर सदर अस्पताल भेजे. कटे हाथ में पहने कंगन से परिवारवालों ने शव की पहचान की थी. शव सिलाव थाना के नानंद गांव निवासी नरेश चौधरी के पुत्र विकास कुमार चौधरी का था.

प्रेम प्रसंग में सूली चढ़ा युवक

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई. इस मामले में सिलाव थाना पुलिस और नूरसराय थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से करवाई की. नूरसराय थाना इलाके के वाराखुर्द गांव से एक दंपत्ति को थाना लाकर पूछताछ की गई  तो दंपत्ति ने हत्या की बात कबूल ली. आरोपी ने पुलिस को बताया कि घर में ही अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर विकास कुमार चौधरी की हत्या की. इसके बाद उसके शरीर के छह टुकड़े कर अलग-अलग जगह ले जाकर फेंका था. उसके निशानदेही पर शनिवार की देर रात दीपनगर थाना इलाके के कोसुक पुल के नीचे से शरीर के धड़ को बरामद किया गया. मृतक का सिर और मोटरसाइकिल फतुहा के पुनपुन घाट से बरामद किया गया है.

मृतक की ये है प्रेम कहानी

विकास कुमार चौधरी और जयंती नामक लड़की की दोस्ती बिहारशरीफ में पढ़ाई के दौरान साल 2008 में हुई. दोनों के बीच प्रेम की कहानी शुरू हो गई, लेकिन प्रेम प्रसंग रहने के बाद भी प्रेमिका की शादी नूरसराय थाना क्षेत्र वारा खुर्द गांव के रंजन कुमार से करा दी गई. बावजूद इसके दोनों का प्रेम खत्म नहीं हुआ. लड़की ने अपने पति को ऑटो दिलाने के लिए विकास से पैसे लिए थे. उसी पैसे को मांगने पर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. 16 नवंबर की शाम विकास कुमार अपने घर सिलाव के नानंद से बाइक पर निकला था. वह सीधे लड़की के घर वारा खुर्द पहुंचा जहां लड़की, उसके पति सहित अन्य लोगों ने मिलकर विकास की हत्या की और शव के 6 टुकड़े कर अलग अलग जगह फेंक दिया. 

पुलिस ने किया खुलासा

इस मामले में सदर डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानी ने बताया कि कटे हुए हाथ और पैर बरामद होने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. बारीकी से जांच और टेक्निकल एविडेंस इकट्ठा किए गए. शक के आधार पर पति और पत्नी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया.  फिर इस घटना का उद्भेदन हुआ. पति और पत्नी के निशानदेही पर अलग अलग जगहों पर से शरीर के कटे हुए अंग को बरामद किया गया.  युवक के सिर को पटना के पुनपुन नदी में फेंक दिया गया था. उसे भी बरामद कर लिया गया है. हत्या का कारण यह है की विकास का महिला से कई वर्षो के संपर्क था. महिला ने ही अपने घर पर बुलाकर हत्या को अन्य के साथ मिलकर अंजाम दिया. महिला के घर से भी युवक के खून मिले थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ‘आनंद मोहन के साथ अन्याय हो रहा’, जीतन राम मांझी ने जताया दुख, बिहार सरकार से की ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget