एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मोतिहारी में शख्स की गोली मारकर हत्या, मृतक का रहा है आपराधिक इतिहास

मृतक वरुण का आपराधिक इतिहास है. लूट, छिनतई जैसे कई मामलों में वो आरोपित है. फिलहाल उसकी हत्या के बाद ढाका पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है.

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले में अपराधियों ने शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के ढाका स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर की है. मृतक की पहचान जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गोरगावा गांव निवासी वरुण सिंह के रूप में की गई है. मृतक अपने निजी काम को लेकर ढाका पहुंचा था. इसी दौरान रजिस्ट्री ऑफिस के सामने बाइक सवार अपराधियों ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी.

घटनास्थल से तीन खोखा बरामद

बता दें कि घटनास्थल से महज कुछ ही कदम की दूरी पर प्रखंड/अनुमंडल कार्यालय समेत अनुमंडल पुलिस कार्यालय सहित कई कार्यालय मौजूद हैं. फिर भी अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम मोतिहारी सदर अस्पताल में कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने मौके पर से तीन खोखे बरामद किए हैं. 

Bihar News: बारातियों को दूल्हे ने दी बंदूक की सलामी, अब 'ठांय-ठांय' का वीडियो हो रहा वायरल, देखें यहां

मिली जानकारी अनुसार मृतक वरुण का आपराधिक इतिहास है. लूट, छिनतई जैसे कई मामलों में वो आरोपित है. फिलहाल उसकी हत्या के बाद ढाका पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. वहीं, घटना के बाद अपराधियों को चिन्हित करने की कोशिश जारी है. बता दें कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. ऐसे में उसकी मौत के बाद घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जांच कर रहे एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही ढाका पुलिस को मौके पर भेजा गया है. मौके से तीन खोखे बरामद हुए हैं. अब तक घटना के कारण का पता नहीं चल सका है.

यह भी पढ़ें -

बेटी की शादी के कार्ड में पिता ने दिया अनोखा संदेश, पढ़ते ही लोगों ने कहा- अरे वाह, ये तो गजब है

Bihar News: 23 फरवरी को ही चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, शिक्षक बहाली प्रक्रिया जल्द होगी खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget