एक्सप्लोरर

Bihar Crime: जमुई में ससुराल वालों ने की बहू की पीट-पीटकर हत्या, एक महीने पहले ही हुई थी शादी

बीते 17 जून को ही पटना के बाढ़ की रहने वाली पूजा की जमुई में की गई थी शादी.ससुराल वाले बाइक के लिए कर रहे थे परेशान, घटना के बाद मौके से सभी फरार.

जमुईः सिकंदरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव में शादी के एक महीना के अंदर ही बहू की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना को अंजाम देने के बाद शव को कमरे में बंद करने के बाद सभी ससुरालवाले फरार हो गए. शनिवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप

घटना बीते शुक्रवार रात की बताई जा रही है. शनिवार की सुबह शव मिलने के बाद यह मामला सामने आया, जिसके बाद ससुराल में रहने वाले पड़ोसियों ने लड़की के मायके वालों को जानकारी दी. इसके बाद परिजन पहुंचे. इधर, इस मामले में लड़की के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है.

नवडीहा गांव निवासी सनोज कुमार से पटना के बाढ़ की रहने वाली 19 वर्षीय पूजा की बीते 17 जून को शादी हुई थी. परिजनों ने बताया कि शादी में उपहार स्वरूप ढाई लाख रुपया, सोने की चेन और कई अन्य सामान दिए गए थे. इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज में एक बाइक मांग रहे थे जिसके लिए उन्होंने तीन माहीना का वक्त मांगा था कि वह भी दे देंगे.

शादी के चार दिन बाद से ही किया जा रहा था प्रताड़ित

परिजनों ने कहा कि उसकी बेटी का पति शादी के चार दिन बाद से ही बाइक के लिए तंग करने लगा. लड़की को प्रताड़िता भी किया जाने लगा. अब अपनी बेटी की हुई हत्या के बाद उसके परिजनों ने लड़की के पति, ससुर और ससुरालवालों के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.

इस मामले में सिकंदरा थाना के प्रभारी सदाशिव साहा ने कहा कि प्रथमदृष्टया में यह मामला दहेज हत्या का लग रहा है. घटना के बाद से ही सभी फरार हैं. इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.

(इनपुटः कवि सिंह, जमुई)

यह भी पढ़ें- 

Bihar Health System: स्वास्थ्य विभाग का अजब 'खेल', दो महीने पहले मर चुके PHC प्रभारी को बना दिया ACMO

Bihar Panchayat Election: चुनाव शुरू होने से पहले दिखी विभाग की लापरवाही, कैमूर में कंप्यूटर चोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget