एक्सप्लोरर

Bihar Crime: जमीन विवाद में किसान की हत्या, पांच कट्ठा भूमि के लिए बंधक बनाकर की गई पिटाई

घटना के संबंध में महम्मदपुर थानाध्यक्ष शशि रंजन ने कहा, " हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है."

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने के देवकुली गांव में बुधवार की देर शाम जमीन विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए. मृतक की पहचान देवकुली गांव निवासी 45 वर्षीय किसान उपनेत कुमार ठाकुर उर्फ हीरो ठाकुर के रूप में की गई है. पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. 

हत्या की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी शांति देवी बेसुध हो गई है. परिजनों ने बताया कि मृतक दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, इनकी परवरिश कैसे होगी, इसको लेकर परिवार के सदस्य चिंतित हैं. वहीं, पुलिस का कहना है कि पत्नी के लिखित बयान पर मृतक किसान के पड़ोसी हरिप्रसाद सिंह, सरस्वती देवी, मिथिलेश कुमार, सोनू कुमार, बंटी देवी तथा अभय कुमार को नामजद किया गया है.

पांच कट्ठा जमीन को लेकर था विवाद

देवकुली गांव के रहने वाले किसान उपनेत उर्फ हीरो ठाकुर से पांच कट्ठा जमीन को लेकर पड़ोसी हरिप्रसाद सिंह का विवाद था. उक्त जमीन पर गन्ने की खेती हुई थी. बुधवार की शाम किसान खेत से लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने उसे पकड़ कर बंधक बना लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी. हालांकि, अधमरा करने के बाद पुलिस के पहुंचने की सूचना पर अपराधी किसान को छोड़कर फरार हो गए.

अस्पताल में जाते ही तोड़ा दम

परिजनों ने बताया कि किसान की इस कदर पिटाई की गई कि स्वास्थ्य केंद्र में लेकर जाते ही उनकी मौत हो गयी. डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया, इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया. गुरुवार को पुलिस की निगरानी में मृतक किसान का दाह-संस्कार कराया गया. 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?

घटना के संबंध में महम्मदपुर थानाध्यक्ष शशि रंजन ने कहा, " हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द ही सभी आरोपित जेल की सलाखों में होंगे."

यह भी पढ़ें -

शिवानंद तिवारी के बयान पर JDU का तंज, ‘दूध से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया फिर भी तेज प्रताप यादव शांत'

UPSC Topper Shubham Kumar: पटना में अपने बचपन वाले स्कूल में पहुंचे शुभम कुमार, पुरानी बातों को किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget