एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना में मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे घर

पिंटू साव किसी फंक्शन में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून डाला, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. हत्या की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया.

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा में अपराधियों का तांडव जारी है. बीती रात अपराधियों ने क्षेत्र में मुखिया पति समेत दो लोगों की हत्या कर दी. जानकारी अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के पैनाल महुआ पाती के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने मुखिया पति को गोलियों से भून डाला, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई. वहीं, थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में देर रात अपराधियों ने शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी. इधर, 24 घंटे में दो हत्याओं से नाराज स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. 

मृतक की पहचना मनेर थाना क्षेत्र के नरहना निवासी सुरेंदर साव के बेटे पिंटू साव सह मुखिया पति (45) के रूप में की गई है. वे मनेर प्रखंड के कमला गोपालपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया के पति थे. जबकि दूसरे मृतक की पहचान राजपुर निवासी सिद्धनाथ लाल (45) के रूप में की गई है.  

कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे वापस

बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात पिंटू साव किसी फंक्शन में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून डाला, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल दोनों की हत्या के मामले में कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. 

आभूषण कारोबारी की कर दी थी हत्या

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही बिहटा में अपराधियों ने सरेआम आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. फिलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें -

Bihar RJD News: तेज प्रताप का आरोप- तेजस्वी से मिलने नहीं दे रहे संजय यादव, दोनों भाइयों को बात करने से भी रोका 

Ruckus In RJD: जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप यादव को याद दिलाई उनकी 'हैसियत', कहा- बेचारे भूल जाते हैं ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget