एक्सप्लोरर

बिहार: सिवान में पागल हाथी ने मचाया उत्पात, महावत की पटक कर ली जान, दहशत में ग्रामीण

स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक महावत हाथी को चारा खिलाने के लिए आया था. इसी दौरान हाथी पागल हो गया और महावत की अपने पैरों से कुचल कर हत्या कर दी.

सिवान: बिहार के सिवान जिले दरौंदा थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव में पागल हाथी की वजह से लोग दहशत में हैं. पागल हाथी ने पकवलिया तालाब के पास बुधवार की देर शाम अपने महावत को कुचल कर मार डाला. मृतक महावत की पहचान गोपालगंज थाना क्षेत्र के हथुआ गांव निवासी महावत झुना के रूप में की गई है.

चारा खिलाने के लिए निकला था बाहर 

मिली जानकारी अनुसार महावत रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के हाथी को चारा खिलाने के लिए बाहर निकला था. उसके साथ नवादा गांव निवासी ध्रुव सिंह का भी हाथी था, जिसे एक दूसरा महावत घुमा रहा था. तभी यह हाथी सनका और महावत को पटक-पटक कर मार डाला.

महावत की मौत के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. महावत को मारने के बाद हाथी गांव के चंवर में ही है और उत्पात मचा रहा है. हाथी को अभी तक बस में नहीं किया जा सका है. दूसरे गांव के महावत को बुलाने की कोशिश की जा रही है.

हत्या के बाद महावत की चारों तरफ मंडराने लगा हाथी

स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक महावत हाथी को चारा खिलाने  के लिए आया था. इसी दौरान हाथी पागल हो गया और महावत की अपने पैरों से कुचल कर हत्या कर दी. महावत की हत्या के बाद हाथी उसके चारों तरफ मंडराने लगा, जिसे देख ग्रामीण भयभीत हो गए.

इधर, घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की मदद से हाथी को काबू में करने की कोशिश की. लेकिन लोगों की भीड़ हाथी के पास नहीं पहुंच पाई. बता दें कि महावत के साथ उसका बेटा भी था, जो घटना के बाद भयभीत होकर मौके से भाग निकला. वहीं, हाथी मालिक को जैसे ही घटना की सूचना मिली वो घटनास्थल पहुंचा और घटना की जानकारी ली.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: बिजली विभाग के कैश शाखा से 17 लाख की लूट, चौकीदार को बंधक बना कर घटना को दिया अंजाम जानें: क्या है बिहार में वैक्सीनेशन के लिए केवल कोवैक्सीन के इस्तेमाल वाली खबर की सच्चाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget