एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना वायरस का आंकड़ा 20 हजार के पार, तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 5 मौतें

सबसे अधिक पटना में ही केस मिल रहे हैं. रविवार और सोमवार के बीच 1,51,475 सैंपल की जांच की गई जिसमें से पटना के 2,566 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Bihar Coronavirus News: बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा सोमवार को 20 हजार के पार पहुंच गया. सोमवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 4,737 नए केस मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में एक्टिव केसों की संख्या 20,938 हो गई है. सबसे अधिक पटना में ही केस मिल रहे हैं. रविवार और सोमवार के बीच 1,51,475 सैंपल की जांच की गई जिसमें से पटना के 2,566 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दूसरे नंबर पर मुजफ्फरपुर है जहां से कुल 291 लोग पॉजिटिव मिले हैं. सबसे खास बात है कि तीसरी लहर में सोमवार को पहली बार पांच लोगों की मौत हुई है.

24 घंटे में 691 लोग कोरोना वायरस से स्वस्थ

वहीं, दूसरी ओर बिहार में सोमवार को 691 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. ये राहत की बात है. इसके पहले रविवार को भी 435 लोग स्वस्थ हुए थे. बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के बीच रिकवरी रेट में भी लगातार गिरावट हो रही है. सोमवार को रिकवरी रेट 95.59 रहा जबकि बीते रविवार को 96.11 था.

यह भी पढ़ें- Bihar News: खून से लथपथ हालत में थाने पहुंची महिला, एक-एक कर खोलने लगी पति की पोल, सुनकर पुलिस भी चौंक उठी 

सोमवार को आई रिपोर्ट को एक नजर में देखें

  • स्वस्थ हुए मरीज - 691
  • एक्टिव मरीज - 20,938
  • रिकवरी रेट - 95.59
  • 24 घंटे में मिले मरीज - 4,737
  • 24 घंटे में सैंपल की जांच - 1,51,475

सोमवार को ही बिहार के मुख्यमंत्री भी हुए पॉजिटिव

बता दें कि लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है. बताया जा रहा है कि सीएम सुबह एंटीजन टेस्ट में निगेटिव थे. उसी समय आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी. रिपोर्ट आने के बाद पता चला है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं.

सीएमओ बिहार पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है. लिखा गया है कि- “माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं. चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं. उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है.”

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेज प्रताप के संगठन ने RJD से मांग ली विधान परिषद की छह सीटें, कहा- श्री कृष्ण के बिना जीत असंभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget