एक्सप्लोरर

Bihar Corona Guidelines: आज से नाइट कर्फ्यू, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नियम

आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़कर रात के आठ बजे तक ही खुली रहेंगी प्रदेश की सभी दुकानें.21 जनवरी से पहले शादी करने वाले हैं तो 50 लोगों की ही अनुमति, श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे 20 लोग.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आज से नई गाइडलाइंस जारी रहेगी. नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ कई नियमों में बदलाव किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में की गई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिए गए फैसले आज से लागू होंगे. राज्य में आज यानी 6 जनवरी से 21 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. यह रात के 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा. नाइट कर्फ्यू के अलावा राज्य के सभी जिम, मॉल, मंदिर और पार्क आदि को भी बंद कर दिया गया है.

50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे स्कूल

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की हुई बैठक में ये फैसला लिया गया है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़कर प्रदेश भर की सभी दुकानें रात के आठ बजे तक ही खुली रहेंगी. वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की क्लास और सभी कॉलेज 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे. वहीं, इन सभी जगहों पर ऑनलाइन क्लास को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें- Patna News: सूट वापस करने गई महिला को दुकानदार ने पीटा, इतना मारा कि कान तक फट गया, नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी 

शादी में सिर्फ 50 लोगों की ही अनुमति  

इसके साथ ही सरकार ने शादी और श्राद्ध को लेकर भी सख्ती बरती है. अगर आप 21 जनवरी से पहले शादी करने वाले हैं तो सिर्फ 50 लोगों की अनुमति होगी. इसमें वर और वधु पक्ष को मिलाकर 50 की संख्या रखी गई है. वहीं, श्राद्ध कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे.  

एक नजर में जान लें बैठक की महत्वपूर्ण बातें

  • आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर सभी दुकानें 8 बजे तक खुली रहेंगी.
  • रात्रि 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगी.
  • क्लास 9, 10, 11 एवं 12 की क्लास एवं सभी कॉलेज 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे.
  • ऑनलाइन क्लास को प्राथमिकता देंगे.
  • क्लास 8 तक के सभी क्लास ऑनलाइन ही चलेंगे.
  • कोचिंग क्लास 9, 10, 11, 12 के लिए 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे.
  • सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे. किसी भी बाहरी व्यक्ति के कार्यालय में प्रवेश वर्जित रहेगा.
  • सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे. केवल पुजारी ही पूजा कर सकेंगे.
  • शादी विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति तथा अंतिम संस्कार में 20 व्यक्ति की अनुमति होगी.
  • सभी राजनीतिक/सामुदायिक/सांस्कृतिक सार्वजनिक आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्ति की अनुमति होगी. परंतु इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी.
  • शॉपिंग मॉल पूर्णतः बंद रहेंगे.
  • सिनेमा हॉल/जिम/पार्क/क्लब/स्टेडियम/ स्वीमिंग पूल पूर्णतः बंद रहेंगे.
  • रेस्टोरेंट/ढाबे आदि 50% कैपेसिटी के साथ खुलेंगे.

यह भी पढ़ें- बिहार से कोरोना को लेकर बड़ी खबरः CM हाउस में 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव, कई स्टाफ भी हुए संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget