एक्सप्लोरर

Bihar Corona Guidelines: कोरोना वेरिएंट JN.1 को लेकर निर्देश, एयरपोर्ट पर होगी रैंडम जांच, RT-PCR टेस्ट बढ़ेंगे

Coronavirus New Variant JN.1: पटना में कोरोना वायरस के दो केस मिले हैं. एक केरल तो दूसरा व्यक्ति असम की यात्रा से लौटा है. हालांकि अभी इनमें नए वेरिएंट जेएन.1 की पुष्टि नहीं की गई है.

पटना: कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए सब वेरिएंट जेएन.1 (New Variant JN.1) को लेकर अब बिहार में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है. शुक्रवार (22 दिसंबर) को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. सिविल सर्जन के साथ पटना एम्स, आईजीआईएमएस, आरएमआरआई के निदेशक/प्राचार्य/ अधीक्षक को भी पत्र लिखा गया है. सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों को भी इसके बारे में अलर्ट किया गया है.

पटना में मिले हैं कोरोना के दो नए केस

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि देश के दक्षिणवर्ती राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों और नए सब-वेरिएंट जेएन.1 के केस पाए जाने को लेकर निर्देश जारी किए जा रहे हैं. बता दें कि पटना में गुरुवार को दो कोरोना वायरस के केस मिले हैं. एक केरल तो दूसरा व्यक्ति असम की यात्रा से लौटा है. हालांकि अभी इनमें नए वेरिएंट जेएन.1 की पुष्टि नहीं की गई है. सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.

जारी किए गए पत्र में क्या लिखा गया? एक नजर में देखें

  • जिलों में कोविड जांच एवं विशेष तौर पर RT-PCR जांच की संख्या बढ़ाई जाए.
  • अस्पताल में आने वाले सभी बुखार, खांसी एवं श्वसन संबंधी बिमारियों (ILI एवं SARI) के पीड़ितों की कोविड जांच कराई जाए.
  • सभी ILI एवं SARI के मामलों की IHIP पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करें.
  • अस्पतालों में ऑक्सीजन तथा ICU बेड की कार्यशीलता के साथ-साथ दवा, चिकित्सक, ऑक्सीजन उपकरणों रिएजेंट की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करें.
  • अस्पताल परिसर में कोविड समुचित व्यवहार यथा मास्क का उपयोग, सैनिटाइजर की उपलब्धता आदि का अनुपालन करवाएं.
  • सभी सिविल सर्जन अपने स्तर से सरकारी निजी अस्पतालों एवं लैब से सतत सूचना संकलन के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक करें एवं आकड़ों की एंट्री Covid health.bihar.gov.in पर अपडेट करें.
  • पटना, गया एवं दरभंगा एयरपोर्ट पर आगंतुकों के रैंडम कोरोना जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें- Corona New Variant JN.1: पटना में मिले कोरोना वायरस के 2 मरीज, एक केरल तो दूसरा असम से आया, विभाग अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget