एक्सप्लोरर

Constable Recruitment Exam: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दोस्त के नाम पर परीक्षा दे रहा अभ्यर्थी बेतिया में पकड़ाया

Bihar Constable Exam: गिरफ्तार प्रकाश ने बताया कि शंकर कुमार उसका करीबी दोस्त है और वह लंबे समय से शंकर के खर्चे पर पढ़ाई करता था. शंकर खुद बेतिया में सिपाही की परीक्षा देने वाला था.

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक बार फिर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. बेतिया के एम.जे.के कॉलेज परीक्षा केंद्र से एक युवक को परीक्षा में दूसरे की जगह बैठने के आरोप में पकड़ा गया है. आरोपी युवक की पहचान जहानाबाद जिले के घोरानबीघा थाना क्षेत्र के काको गांव निवासी सूर्यदेव प्रसाद के पुत्र प्रकाश कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस युवक को पकड़कर नगर थाना लाई

सूचना मिलते ही पुलिस उसे पकड़कर नगर थाना लाई, जहां पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपने दोस्त शंकर कुमार की जगह पर परीक्षा देने आया था. बताया जा रहा है कि असली अभ्यर्थी मखदुमपुर, जहानाबाद निवासी शंकर कुमार है.

गिरफ्तार प्रकाश ने बताया कि शंकर कुमार उसका करीबी दोस्त है और वह लंबे समय से शंकर के खर्चे पर पढ़ाई करता था. शंकर खुद बेतिया में सिपाही की परीक्षा देने वाला था, लेकिन उसकी जगह प्रकाश ने एग्जाम में शामिल होने की कोशिश की. पुलिस ने फिलहाल प्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

असली अभ्यर्थी की भूमिका की होगी जांच

वहीं असली अभ्यर्थी शंकर कुमार की भूमिका की भी जांच की जा रही है. मामले में परीक्षा में फर्जीवाड़े की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. इस घटना ने एक बार फिर बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे मामलों से न सिर्फ ईमानदार अभ्यर्थियों का मनोबल गिरता है, बल्कि पूरी भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है.

बता दें कि परीक्षा के दौरान बुधवार को कदाचार के आरोप में 29 अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 13 अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया है. 4 अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. गिरफ्तार अभ्यर्थियों में पश्चिमी चंपारण से 2, कटिहार से 1 और सहरसा से 1 शामिल हैं. वहीं, भागलपुर में 13 अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया है. बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की अब अगली परीक्षा 27 जुलाई को होगी.

ये भी पढ़ें: Bihar Police: बिहार पुलिस का फरमान, कोई और ऑफिसर नहीं अब ADG ही करेंगे मीडिया को ब्रीफिंग, DGP का स्पष्टीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget