एक्सप्लोरर

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश प्रसाद सिंह का दावा- ‘कांग्रेस जो सीटें चाहती है वह...’

Bihar Assembly Election 2025: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री की चर्चा पर कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि अभी तो वे आए ही नहीं हैं, उनकी परीक्षा बाकी है.

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. कांग्रेस भी आगामी विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने का मन बनाए हुए है. इसी को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं का दौरा बिहार में शुरू हो गया है. कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मोतिहारी में कांग्रेस को अपेक्षित परिणाम नहीं मिला था. आगामी चुनाव में यहां से विधानसभा में प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए. 

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी. पिछले 15 दिनों के अंदर राहुल गांधी दो बार बिहार आ चुके हैं. अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार आने वाले हैं. उन्होंने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कहा कि कांग्रेस जो सीटें चाहती हैं, वह मिलेंगी. यह मैं जानता हूं.

‘अभी तो वे आए ही नहीं हैं, उनकी परीक्षा बाकी है’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि अभी तो वे आए ही नहीं हैं, उनकी परीक्षा बाकी है. वैसे उनके आने से महागठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. यह लोकतंत्र है और कोई भी राजनीति में आ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से पिछले पांच साल बिहार में सरकार चली है, उससे कोई खुश नहीं है.

‘लड़ाई जीतने के लिए लड़ी जानी चाहिए’
खास बात यह है कि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी गुरुवार को बिहार पहुंचे थे. उन्होंने कहा था कि लड़ाई छोटी हो या बड़ी हो, लड़ाई जीतने के लिए लड़ी जानी चाहिए. बिहार में कांग्रेस भी लड़ाई लड़ेगी और न केवल जीतने के लिए लड़ेगी बल्कि जीतेगी भी. अल्लावरु बिहार कांग्रेस प्रभारी नियुक्त होने का बाद पहली बार पटना पहुंचे थे. इसके बाद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी बिहार की राजधानी पटना पहुंची थी.

यह भी पढ़ें: ‘इन लोगों का दिमाग हिल गया’, DMK सांसद ए राजा के बयान पर BJP प्रवक्ता अजय आलोक का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget