एक्सप्लोरर

Vinod Sharma Resigned: बिहार में कांग्रेस को फिर झटका, प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

Vinod Sharma Resigned: कांग्रेस पार्टी को बिहार में एक और झटका लगा है. कांग्रेस के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी के बाद अब प्रवक्ता विनोद शर्मा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. 

Vinod Sharma Resigned: बिहार में एक के बाद एक कांग्रेस नेता इस्तीफा दे रहे हैं. चुनाव के बीच अब कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने भी शनिवार (11 मई) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अपना इस्तीफा उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दिया है. इस्तीफे में विनोद शर्मा ने कांग्रेस पर आरजेडी के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया है, विनोद शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. 

इस्तीफा देने की बताई वजह

अपने इस्तीफे में उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने लिखा है कि रष्ट्रहित और राज्य हित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से इस्तीफा देता हूं. चूंकि बिहार में कांग्रेस पार्टी ने जंगलराज पार्ट-2 की शुरूआत के लिए आरजेडी के सामने घुटने टेक दिए हैं.

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

भारत तेरे सौ-सौ टुकड़े होगें का नारा लगाने वाले सरगना को दिल्ली की लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाना ही मंशा स्पष्ट है. उन्होंने आगे लिखा, "आदरणीय सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी के साथ-साथ पूरे देश में खोटे सिक्के और धन कुबेरों को आगे बढ़ाना चाहती है. जिससे पार्टी पूरी तरह से समाप्त हो रही है." 

विनोद शर्मा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि पार्टी में मात्र 7 महीना ही रह पाया हूं. काफी पहले से मैं बीजेपी में था, लेकिन बीजेपी से कुछ कारणों से मैं कांग्रेस में चला गया था. हालांकि उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी से लोकसभा में टिकट देने की बात कही गई थी, लेकिन मुझे टिकट नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि मेरी मंशा पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से लड़ने की थी लेकिन पाटलिपुत्र आरजेडी के खाते में चला गया. उसके बाद कहीं से मुझे टिकट नहीं दिया गया. इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी छोड़ दी. उन्होंने आगे कहा कि मैं बीजेपी में भी शामिल हो सकता हूं, लेकिन मैने अभी समय तय नहीं किया है.

7 महीने पहले ही ज्वाइन किया था कांग्रेस 

बताते दें कि विनोद शर्मा बीजेपी में काफी पुराने नेता और मीडिया प्रभारी रहे थे, लेकिन टिकट की लोभ में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे. उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले भी किए थे और पोस्ट वार भी किया था. नित्यानंद राय को लेकर भी उन्होंने बगैर नाम लिए हुए पार्टी में तानाशाही का आरोप लगाया था. अब कांग्रेस में टिकट नहीं मिलने के बाद वह फिर अपने घर वापसी के मूड में है. पिछले साल 2023 में ही उन्होंने अक्टूबर महीने में बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन किया था, लेकिन 7 महीने भी वो कांग्रेस पार्टी में नहीं रह पाए. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: बिहार में दिल दहलाने वाली घटना, सनकी शख्स ने जांता से कूच कर अपनी सास, पत्नी और दो बेटियों को मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget