एक्सप्लोरर

बिहार: कांग्रेस नेता के भाई को अपराधियों ने मारी गोली, जुमे की नमाज अदा कर लौट रहे थे घर

घटना के संबंध में टाउन डीएसपी राज कुमार साह ने बताया कि घायलों से जानकारी ली गई है. बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फहमी बारी को दो जगहों पर गोली लगी है.

गया: बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. अपराधी आए दिन हत्या, गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सूबे के गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां अपराधियों ने मारूफगंज नाला रोड में फहीम बारी को गोली मार दी. फहमी जुमे की नमाज अदा कर लौट रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. इस घटना में दो लोग घायल हो गए. घायलों का फिलहाल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस नेता के भाई फहमी बारी जुमे की नमाज अदा कर लौट रहे लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर उन्हें घायल कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अपराधियों ने सात से आठ राउंड गोली चलाई, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं. इधर, घटना की सूचना पाकर टाउन डीएसपी राज कुमार साह मौके पर पहुंचे और घायलों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली.

घायल फहमी बारी ने बताया कि वह नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाले हैं. उनकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था, ऐसे में इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है. इसी विवाद को लेकर संजय यादव, अनिरुद्ध यादव सहित 15 से 20 की संख्या में रहे लोगों ने हत्या की नीयत से फायरिंग की थी. लेकिन उनकी किस्मत अच्छी रही और वे बच गए.

इधर, घटना के संबंध में टाउन डीएसपी राज कुमार साह ने बताया कि घायलों से जानकारी ली गई है. बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फहमी बारी को दो जगहों पर गोली लगी है. वहीं, दूसरा मिंटू कुमार है, जो घायल हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget