एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'सरकार में रहते हुए विशेष राज्य के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं', नीतीश कुमार पर कांग्रेस नेत्री का तंज

Congress Leader Meira Kumar: जेडीयू की ओर से कई बार बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग केंद्र सरकार से की गई है. जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक में भी इस मांग को रखा गया था.

Meira Kumar On CM Nitish kumar: पटना पहुंची लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे को लेकर कहा कि नीतीश कुमार केंद्र में बीजेपी के साथ सरकार में हैं और उन्हें अपनी ही सरकार से स्पेशल स्टेट्स की मांग करनी पड़ रही है. 

सीएम नीतीश पर क्या बोलीं मीरा कुमार

मीरा कुमार ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को अपने हक के लिए अपने ही सहयोगी दलों से गिड़गिड़ाना पड़ रहा है. नरेंद्र मोदी को तो सरकार बनते ही विशेष राज्य का दर्जा दे देना चाहिए था. अगर ये दर्जा नहीं मिलता है  तो यह बिहार के लिए बहुत दुखद है. मीरा कुमार ने कहा कि इससे बढ़कर विडंबना और क्या होगी कि सरकार में रहते हुए भी जेडीयू को अपनी मांग पूरी करवाने के लिए सरकार से बार-बार कहना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को बिहारवासियों का ख्याल नहीं है और ना ही जो पलटी मारकर गए हैं उनका ही ख्याल है. 

वहीं बिहार में लगातार गिर रहे पुल पुलियों के मामले में उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर बिहार को विध्वंस करने में लगी है. इतने पुल गिरे लेकिन कोई जांच सही तरीके से नहीं हो रही है ना ही दोषियों पर कोई एक्शन लिया गया. जनता सब देख रही है. उन्होंने मांग की है कि इन तमाम गिरे हुए पुलों की सही तरीके से जांच हो और जो भी इसमें दोषी हैं, उनके साथ सख्त कार्रवाई हो. 

जेडीयू ने की है केंद्र सराकर से मांग 

दरअसल जब से केंद्र में एनडीए की तीसरी बार सरकार बनी है, जेडीयू की ओर से कई बार इशारों में तो कई बार साफ तौर पर बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की गई है. पिछले दिनों जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक में भी इस मांग को रखा गया. जेडीयू के नेताओं का ये भी कहना है कि ये कोई नई मांग नहीं है, हमलोग सालों से इसकी मांग कर रहे हैं. अब जबकि जेडीयू मजबूत तरीके से सरकार में शामिल है, तो इसकी उम्मीद सभी को है कि इस बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जरूर मिलेगा. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Flood: बिहार की कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर, नेपाल में बारिश से उत्तर बिहार की मुसीबत बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget