एक्सप्लोरर

Bihar Flood: बिहार की कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर, नेपाल में बारिश से उत्तर बिहार की मुसीबत बढ़ी

बिहार की कई नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं. प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं. सुरक्षित जगह पर पहुंचने के लिए निचले इलाके के लोगों का पलायन जारी है.

Bihar Rivers Water Level Above Danger Mark: नेपाल के तराई इलाकों में हो रही बारिश से उत्तर बिहार के कई जिलों के जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बिहार की सभी नदियां उफन पर हैं. नेपाल में हो रही बारिश के कारण सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है. वाल्मीकि नगर बराज के पास गंडक नदी में एक बार फिर से जलस्तर में वृद्धि हुई है, इससे कई जिलों में गंडक का पानी फिर से बढ़ने की आशंका है.

गंडक नदी का जलस्तर फिर बढ़ा

गोपालगंज में गंडक नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है. इससे जिले के निचले क्षेत्रों में पानी से घिरे कई गांवों के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं अधिकतर लोगों ने ऊंचे स्थानों पर शरण ले लिया है. प्रशासनिक स्तर पर तटबंध की निगरानी बढ़ा दी गई है. पश्चिम चंपारण में भी कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

बाढ़ का पानी पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज के अलावा मधुबनी, सीतामढ़ी, खगड़िया, पूर्णिया सहित उत्तर बिहार और सीमांचल क्षेत्रों के अन्य जिलों के कई गांवों में घुस गया है. जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की प्रमुख नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, हालांकि, कई नदियां विभिन्न जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गई हैं.

विभाग के मुताबिक, वीरपुर बैराज में कोसी नदी का जलस्राव गुरुवार सुबह 10 बजे 1,76,580 क्यूसेक था, जबकि दोपहर दो बजे 1,73,995 क्यूसेक दर्ज किया गया. गंडक नदी के वाल्मीकिनगर बैराज में गंडक का जलस्राव गुरुवार की सुबह 10 बजे 2,06,400 क्यूसेक था, जो बढ़कर दोपहर दो बजे 2,33,000 क्यूसेक पहुंच गया. अन्य नदियों में भी जलस्तर बढ़ता जा रहा है. गंडक, कोसी, बागमती, कमला बलान और महानंदा कई स्थानों पर लाल निशान से ऊपर बह रही हैं.

बागमती बेनीबाद में खतरे के निशान से ऊपर

कमला बलान नदी जयनगर और झंझारपुर रेल पुल के पास खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि बागमती बेनीबाद में खतरे के निशान से ऊपर है. महानंदा नदी ढेंगरा घाट के पास लाल निशान को पार कर गई है, जबकि कोसी बलतारा में गंडक डुमरिया घाट में खतरे के निशान से ऊपर है.

गंगा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि देखी जा रही है. पटना मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान किशनगंज, अररिया, सुपौल जिलों में एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. पटना, भोजपुर, वैशाली, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, नालंदा, शेखपुरा सहित कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. 

ये भी पढ़ेंः 'पुल नहीं, भ्रष्टाचार की मीनार...', तेजस्वी यादव बोले- 'NDA सरकार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget