एक्सप्लोरर

Bihar Congress: बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीतिक घटनाचक्र तेज हो गई है. वहीं, आज बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. पार्टी में अपनी अनदेखी से नाराज थे. बिहार कांग्रेस में हाशिए पर थे. लंबे समय से संगठन में कोई बड़ा पद भी मिला नहीं था. महागठबंधन में रहते हुए जातीय गणना के आंकडों पर सवाल उठाये थे. वहीं, इस्तीफे देने के बाद उन्होंने कहा कि 1998 में जब से आरजेडी का कांग्रेस से गठबंधन हुआ था मैं इस गठबंधन का विरोधी रहा हूं. आरजेडी के साथ कांग्रेस का गठबंधन आत्मघाती है. लालू के कारण कांग्रेस बिहार में वोट कटवा पार्टी बनके रह गई है.

अनिल शर्मा ने उठाए कई सवाल

अनिल शर्मा ने कहा कि बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहते मैं पप्पू यादव का विरोध करता था. वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उनका महिमामंडन नहीं कर सकता. मेरे पार्टी छोड़ने का यह भी एक कारण है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कमजोर हुई. अध्यादेश फाड़ने वाले राहुल गांधी आज लालू के साथ गलबहियां लगा रहे मटन भात खा रहें हैं.

आज दिल्ली में 'इंडिया' गठबंधन की संविधान बचाओ रैली है, लेकिन सोनिया गांधी के कांग्रेस को टेक ओवर करने के बाद आंतरिक संविधान पार्टी में खत्म हो गया है. मल्लिकार्जुन खरगे एक बेचारा अध्यक्ष हैं. उनकी नहीं चलती वो रिमोट कैट्रोल से कंट्रोल हो रहे हैं. 

आरजेडी पर बोला हमला

पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक दिल्ली में राहुल, सोनिया और बिहार में लालू तेजस्वी रहेंगे तब तक आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन बना रहेगा. अगर लोकसभा में महागठबंधन को 4 से 5 सीटें भी आ गई तो तेजस्वी का जंगल राज आ जाएगा. राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराना सोनिया गांधी का कदम सांप्रदायिक है.

बता दें कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ी थी जिस तरह से टिकट वितरण हुआ था उस पर भी अनिल शर्मा ने प्रश्न चिन्ह खड़ा किया था. कई मुद्दे पर कई बार पार्टी लाइन से अलग जाकर बयानबाजी की थी. अनिल शर्मा भूमिहार समाज से आते हैं. 2009 मई में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. करीब साढ़े तीन साल तक अध्यक्ष रहे.

ये भी पढ़ें: Watch: तेजस्वी यादव का यह अंदाज कभी नहीं देखा होगा, I.N.D.I.A की रैली में क्यों सुनाया गोविंदा का गाना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget