एक्सप्लोरर

Bihar Congress News: मंत्री पद की सीट को लेकर बिहार कांग्रेस में छिड़ गया महायुद्ध, कहा- इससे कम में नहीं मानेंगे

Bihar Politics: कांग्रेस विधायकों ने कहा कि हमारे एक ही नेता हैं राहुल गांधी. कहा कि मंत्रिमंडल में सम्मानजनक जगह नहीं मिलेगी तो हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे.

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बन चुकी है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री बन चुके हैं तो वहीं आरजेडी से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) दूसरी बार डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. अब मंत्रिमंडल का विस्तार होना है. इस बीच बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में मंत्री पद के लिए महायुद्ध छिड़ गया है. सोमवार को कांग्रेस विधायक और बिहार प्रभारी भक्त चरण दास (Bhakt Charan Das) को लेकर कांग्रेसियों ने आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल कर दिया.

कांग्रेस विधायकों ने कहा कि हमारे एक ही नेता हैं राहुल गांधी. दरअसल, यह पूरा हंगामा पटना के सदाकत आश्रम में देखने को मिला है. यहां मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सोमवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने ही नेता मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) का विरोध करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं बल्कि विरोध जताने वालों ने कहा कि अगर मंत्रिमंडल में सम्मानजनक जगह नहीं मिलेगी तो हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे. हमें किसी भी हाल में पांच सीट चाहिए. महागठबंधन के साथ रहेंगे लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे. कहा जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को पार्टी कार्यालय से खदेड़ कर भगाया भी गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: आज लालू यादव आएंगे पटना, शाम तक फाइनल हो जाएगी मंत्रियों की लिस्ट, ये 9 नाम लगभग तय

स्वतंत्रता दिवस को लेकर हो रहा था कार्यक्रम

दरअसल, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही उनका विरोध जताना शुरू कर दिया है. इस दौरान मुर्दाबाद के नारे लगने लगे. इधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बात करेंगे. बता दें कि सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का मौका था. इसी दौरान यह सारा हंगामा होने लगा. मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले ही कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है. कार्यकर्ता और विधायक कहने लगे कि हम प्रदेश अध्यक्ष को नहीं मानते हैं. हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं. हमारा नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं. हम उनकी बात मानेंगे. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: गांधी मैदान से नीतीश कुमार बोले- हम 20 लाख रोजगार देंगे, तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget