एक्सप्लोरर

बिहार: पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी की 'प्रॉक्सी' पर CM नीतीश ने जताई आपत्ति, सदन में कही ये बात

सीएम नीतीश ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी. मामला संज्ञान में लाया गया है तो इस संबंध में मंत्री से जानकारी ली जाएगी. ऐसा नहीं होना चाहिए.

पटना: बिहार विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही जारी है. सत्र के 11वें दिन विपक्ष के नेताओं ने बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी के प्रॉक्सी का मुद्दा उठाया. आरजेडी के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र और विधायक ललित यादव ने सरकारी कार्याक्रम में खुद न जाने के बदले अपने भाई को भेजने वाले मुकेश सहनी पर निशाना साधा और सीएम नीतीश से मामले में संज्ञान लेने की मांग की.

सीएम नीतीश ने कही ये बात

इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद सीएम नीतीश शून्यकाल के बीच सदन में खड़े हुए और पशुपालन मंत्री के इस हरकत पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी. मामला संज्ञान में लाया गया है तो इस संबंध में मंत्री से जानकारी ली जाएगी. ऐसा नहीं होना चाहिए. अगर ऐसा हुआ है तो सही नहीं हुआ है.

क्या है पूरा मामला ?

गौरतलब है कि बीते दिनों हाजीपुर में मल्लाहों को सरकारी अनुदान पर गाड़ी मुहैया कराने की योजना के शुभारंभ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट विभाग के मंत्री मुकेश सहनी के शामिल होने की बात थी.

बजट सत्र की वजह से मुकेश सहनी कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे. ऐसे में उनकी गाड़ी से पूरे तामझाम के साथ उनके भाई संतोष सहनी कार्यक्रम में पहुंचे, उसका उद्घाटन किया और मंच पर मल्लाहों को गाड़ी की चाबियां सौंपी. वहीं, मंच पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत कर औपचारिकता पूरी की.

वहीं, जब उनसे ऐसा करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं मंत्री जी के सहयोगी हूँ और उनकी मदद करने के लिए ऐसा कर रहा हूँ. वो आज कल व्यस्त हैं, इसलिए सभी जगहों पर मैं जा रहा हूँ.

यह भी पढ़ें - 

बिहार में अपराधी हुए बेलगाम, तीन दिन में चार बैंकों में डकैती, लाखों रुपये लूटे बिहार: सरकारी कार्यक्रमों में मंत्री की जगह उनके भाई लगा रहे हाजिरी, सवाल पूछने पर कह रहे ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget