एक्सप्लोरर

Caste Census in Bihar: नीतीश कुमार का बड़ा बयान- राज्य स्तर पर करा सकते हैं जातीय जनगणना, पहले केंद्र सरकार से करेंगे अपील

मुख्यमंत्री ने कहा, " पूरे देश में जाति आधारित जनगणना हुई तो बहुत लाभदायक होगा. सभी राज्य के लोगों की इच्छा है कि जाति आधारित जनगणना एक बार तो जरूर होनी चाहिए."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधानसभा की 10 पार्टियों के प्रतिनिधि के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. इस दौरान वे साल 2021 में प्रस्तावित जनगणना को जातियों के आधार पर कराने की अपील करेंगे. हालांकि, जातीय जनगणना के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है. 

जातीय जनगणना कराने की लगाएंगे गुहार

उन्होंने कहा कि वे पहले तो प्रधानमंत्री से मिलकर ये अपील करेंगे कि जाति आधारित जनगणना देश भर में हो. अगर ऐसा होगा तो सबके लिए बेहतर होगा. लेकेिन अगर ऐसा नहीं होता है तो वे राज्य में लोगों से बातचीत कर जातीय जनगणना करवा सकते हैं. लेकिन ये तो बाद की बात है. पहले तो वे यही चाहेंगे कि केंद्रीय स्तर से जातीय जनगणना हो जाए. 

नीतीश कुमार ने कहा, ' 11 बजे का समय मिला है. मेरे साथ अन्य 10 पार्टियों के नेता प्रधानमंत्री से मिलेंगे. जातीय जनगणना करने को लेकर हमारी जो राय है वो उनके सामने रखेंगे. लेकिन आखिरी फैसला उन्हें ही लेना है. मुझे उम्मीद है कि इस पर सकारात्मक बातचीत होगी. पर निर्णय लेना प्रधानमंत्री का अधिकार है."

सभी की आबादी जानना जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा, " पूरे देश में जाति आधारित जनगणना हुई तो बहुत लाभदायक होगा. सभी राज्य के लोगों की इच्छा है कि जाति आधारित जनगणना एक बार तो जरूर होनी चाहिए. ताकि पता चल जाए कि किसकी कितनी आबादी है.  ये हो जाने पर सभी के लिए बेहतर तरीके से काम होगा." 

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीनगर और विद्यापतिनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण कर लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, " बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सरकार द्वारा काम किया जा रहा है और लोग संतुष्ट हैं. गंगा नदी का जलस्तर नीचे जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है. लेकिन जो क्षति हुई है, उसका मुआवजा दिया जाएगा."

यह भी पढ़ें -

Bihar News: जनशताब्दी एक्सप्रेस से कटकर तीन लोगों की मौत, सभी मजदूर का करते थे काम

बिहार: राजगीर में बनेगा फोर लेन एलिवेटेड पथ, केंद्र सरकार की ओर से मिली मंजूरी, जाम से मिलेगा निजात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget