एक्सप्लोरर

'नीतीश बाबू मुंह क्यों नहीं खोल रहे', निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चाओं पर बोले RCP सिंह

Bihar Politics: आप सबकी आवाज (आसा) पार्टी के संयोजक आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में जितने राजनीतिक दल हैं हम किसी को नापसंद नहीं करते. हम सबको पसंद करते हैं, इसलिए हमारा खुला ऑफर है.

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) की राजनीति में आने की चर्चाओं को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच सीएम नीतीश के करीबी रहे आप सबकी आवाज (आसा) पार्टी के संयोजक आरसीपी सिंह (RCP Singh) का बड़ा बयान सामने आया है. बीते रविवार (23 फरवरी) को उन्होंने कहा कि जो निशांत कुमार के होर्डिंग-बैनर लगाए हैं वे उनके परिवार और समर्थकों ने ही लगवाए हैं. नीतीश बाबू मुंह क्यों नहीं खोल रहे हैं? नीतीश कुमार अपना स्टैंड बताएं क्योंकि वे हमेशा परिवारवाद पर बोलते रहे हैं. इस पर अपना स्टैंड क्लीयर करें.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राजनीति में आने के लिए उम्र कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए और मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए. वो निशांत कुमार में है, लेकिन निशांत राजनीति में आएगा कि नहीं आएगा, यह पत्ता सीएम नीतीश खोलेंगे. वह क्यों नहीं आगे आकर बोल रहे हैं?

'लोग चाहते हैं बदलाव होना चाहिए'

मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार को 20 साल हो गए, प्रकृति का स्वभाव भी बदलाव का है. अब लोग भी चाहते हैं कि बदलाव होना चाहिए. चुनावी समीकरणों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में जितने दल हैं वो हमारी ताकत को जानते हैं और हम उनकी ताकत को जानते हैं. हम उनका सहयोग करेंगे और उनका सहयोग मांगेंगे. हम किसी को नापसंद नहीं करते. हम सबको पसंद करते हैं. बिहार में जितने भी मुख्यमंत्री बने हैं सबने बिहार के विकास के लिए अपने तरीके से काम किया है, इसलिए हमारा खुला ऑफर है.

आप सबकी आवाज (आसा) पार्टी के नेता ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अभी हम किसके साथ गठबंधन करेंगे इसको लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है. हमारे मन में किसी के खिलाफ कोई बात नहीं है. 

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सामने आई मर्डर की बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget